CM नीतीश ने इस दौरान 62 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
Pragati Yatra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज अपनी प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान पूर्णिया (Purnia) पहुंचे, जहां उन्होंने जिलेवासियों को 580 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने पूर्णिया के केनगर प्रखंड के मजरा पंचायत स्थित कामाख्या (Kamakhya) स्थान का दौरा किया और यहां 62 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें 40 योजनाओं का उद्घाटन और 22 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
ये भी पढ़ेः Bihar: राजस्व विभाग ने भूमि सर्वे के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया नुक्कड़ नाटक

सीएम नीतीश (CM Nitish) ने रंगभूमि मैदान में 42 करोड़ रुपये की लागत से बने खेल कांप्लेक्स का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर उन्होंने जिलेवासियों को कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिनमें 9.176 किलोमीटर लंबा बायपास, अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, काझा कोठी में मिथिला हाट की तर्ज पर पर्यटकीय सुविधाओं का विकास, धमदाहा से पूर्णिया तक 65 स्टेट हाइवे का फोरलेन और एयरपोर्ट से सीधा संपर्क बनाने की योजना शामिल है।

CM नीतीश का महिलाओं ने किया स्वागत
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) विशेष हेलीकॉप्टर के माध्यम से पूर्णिया के केनगर प्रखंड के भवानीपुर गांव पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक झिझिया नृत्य के माध्यम से स्वागत किया गया। महिला कलाकारों ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास संबंधी स्टॉल का निरीक्षण किया और जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने यहां हर घर नल का जल और सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का अवलोकन किया। इसके साथ ही, कामाख्या मंदिर परिसर में निर्मित विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया।

खेल विकास पर भी दिया जोर
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कन्या मध्य विद्यालय मजरा में सोलर रूफ टॉप, पुस्तकालय, +2 कामाख्या उच्च विद्यालय और मनरेगा द्वारा निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद, वे भुटहा मोड़ के निकट प्रस्तावित बाईपास स्थल पर पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया।
सीएम सीएम ने रंगभूमि मैदान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मल्टीपर्पस हॉल) के निर्माण स्थल का भी अवलोकन किया और स्थानीय खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान, उन्होंने 41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पूल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

घोषणाएं-
पूर्णिया जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे।
- राष्ट्रीय उच्च पथ-107 के भुटहा मोड़ से लेकर राज्य उच्च पथ-60 तक बाईपास का निर्माण कराया जायेगा।
- पूर्णिया जिले के कृत्यानन्दनगर प्रखंड में स्थित माँ कामाख्या देवी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया जायेगा।
- पूर्णिया शहर के रंगभूमि मैदान में स्पोर्टस काम्प्लेक्स का निर्माण किया जायेगा। इसके खेल को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ेःBihar की झांकी ने कर्तव्य पथ पर दर्शकों का मन मोह लिया
अन्य महत्वपूर्ण घोषणायें
- माता पूरन देवी मंदिर के परिसर का विकास एवं सौंर्दयीकरण एवं मंदिर तक पहुँचने हेतु नये सम्पर्क पथ का निर्माण किया जायेगा।
- पूर्णिया शहर में नये अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जायेगा।
- कस्बा प्रखंड में कारी-कोशी नदी पर बांध का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को बाढ़ के खतरे से निजात मिलेगी।
- काझा-कोठी को पर्यटक स्थल के रूप में मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित किया जायेगा।
- धमदाहा से पूर्णियाँ सड़क राज्य उच्च पथ-65 की फोरलेनिंग की जायेगी एवं पूर्णियाँ एयरपोर्ट से सीधे जोड़ा जायेगा।
- पूर्णिया जिले के 10 प्रखंडों क्रमशः अमौर, कसबा, कृत्यानन्दनगर, धमदाहा, पूर्णिया, बनमनखी, रूपौली, वायसी, वैंसा एवं बड़हराकोटठी में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
- इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त पूर्णिया जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।
बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।
