PM Modi Honor: यूं ही नहीं कोई मोदी बन जाता है..10 साल में 15 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान इसका गवाह

Trending चुनाव 2024 राजनीति

PM Modi Honor: भारत के प्रधानमंभी नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान गए हैं। आपको बता दें कि पीएम की दो दिवसीय यात्रा का आज दूसरा दिन है। भूटान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honor) से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया है। ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो सम्मान को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी (PM Modi) को दिया है। बता दें कि भूटान (Bhootan) ने इस सम्मान को अभी तक सिर्फ चार लोगों को सम्मानित किया है। आइए इस खबर में हम आपको विस्तार से बताते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को किन-किन देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab के बुजुर्ग मतदाताओं को चुनाव आयोग का तोहफा..घर से डाल सकेंगे वोट

भूटान ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान

पीएम नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो सम्मान को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को दिया है। अभी तक भूटान ने इस सम्मान से सिर्फ चार लोगों को सम्मानित किया है।

पीएम मोदी को साल 2016 में सऊदी अरब का मिवा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) को मिला यह सम्मान दुनिया भर के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को भी बताता है। साल 2016 के अप्रैल में सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुल अजीज सैश’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

Pic Social Media

2018 में फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान

साल 2018 में पीएम मोदी ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ अवॉर्ड से सम्मानित किए गए थे।

2016 में ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान’ पुरस्कार​

आपको बता दें कि साल 2016 में अफगानिस्तान (Afganistan) की ओर से पीएम मोदी को ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2019 में ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’

पीएम मोदी को साल 2019 में बहरीन की तरफ से ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित किया गया।

पापुआ न्यू गिनी भी इस लिस्ट में शामिल

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साल 2023 में पापुआ न्यू गिनी की यात्रा पर थे। इस दौरान पीएम मोदी को पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर की ओर से ‘एबाक्ल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे ने पीएम मोदी को मई 2023 में ‘ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’ से सम्मानित किया। बता दें कि यह पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान है।

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड के CM धामी का कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र..कहा जुट जाइए..विजय तय है

साल 2023 में फ्रांस का सर्वोच्च पुरस्कार​

13 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। जून 2023 में उन्हें मिस्र में ऑर्डर ऑफ द नाइल सम्मान मिला।

Pic Social Media

पीएम मोदी को मिला मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान​

2023 के जून में पीएम नरेन्द्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से सम्मानित किया गया।

2023 में ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ सम्मान

2023 में फिजी ने पीएम मोदी को ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया।

अमेरिका ने 2020 में दिया पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान

साल 2019 रूस ने ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ और यूएई ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। सभी पुरस्कार इन देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। 2020 में पीएम मोदी को अमेरिका ने यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवार्ड ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया।

मालदीव ने किया सम्मान​

2019 में ही मालदीव ने ‘ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया।

Pic Social Media

ग्रीस ने 2023 में किया पीएम मोदी को सम्मानित​

आपको बता दें कि साल 2023 के अगस्त में ग्रीस में पीएम मोदी को ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पीएम मोदी को दुनिया भर के प्रतिष्ठित संगठनों की ओर से भी कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया, जिसमें सियोल शांति पुरस्कार शामिल है। यह सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन की तरफ से दिया जाता है। पीएम मोदी को 2018 में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

पीएम मोदी के नाम यह भी सम्मान

पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही 2019 में प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया था। साल 2019 में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से पीएम मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए ‘ग्लोबल गोलकीपर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2021 में कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स सीएआरए की ओर से ‘ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड’ भी पीएम मोदी को दिया गया था।

Pic Social Media