Punjab के बुजुर्ग मतदाताओं को चुनाव आयोग का तोहफा..घर से डाल सकेंगे वोट

Trending चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के बुजुर्ग मतदाताओं को चुनाव आयोग (Election Commission) ने तोहफा दिया है। पंजाब में 5209 वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ऊपर है। ये वे वोटर्स हैं, जिन्होंने आजादी से पहले का समय भी देखा और 1952 में पहली बार वोटिंग (Voting) प्रक्रिया भी देखी। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी (Sibin C) ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक 85 साल से ज़्यादा की उम्र वाले सभी वोटर अपने घर से ही वोट डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ेः मुफ्त राशन कार्ड धारकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी (Sibin C) ने बताया कि पंजाब में 100 से 119 साल की उम्र तक के 5004 वोटर हैं, जबकि 205 वोटरों की उम्र 120 साल से ज्यादा हैं। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इन 5209 वोटरों में अधिकतर महिलाएं हैं। जिनकी संख्या 3111 है, वहीं पुरुषों की गिनती 2098 है।

1 मार्च 2024 तक 100 से 109 साल की उम्र वाले 1917 पुरुष और 2928 महिला वोटर हैं। 110 से 119 साल तक के वोटरों में 59 पुरुष और 100 महिला हैं। इस तरह 100 से 119 साल की उम्र तक के कुल वोटरों की संख्या 5004 बनती है। 120 साल से अधिक उम्र वाले 205 वोटरों में से 122 पुरुष और 83 महिला वोटर हैं।

Pic Social Media

सबसे अधिक बुजुर्ग लुधियाना में

चुनाव आयोग (Election Commission) ने बताया है कि 120 साल से अधिक उम्र वाले सबसे ज्यादा पुरुष व महिलाएं लुधियाना जिले में हैं। जिनमें 77 पुरूष और 34 महिलाएं शामिल हैं। इसके बाद फिरोजपुर में इस उम्र के दरमियान 24 पुरुष और 25 महिलाएं हैं।

4.89 लाख व्यक्ति डालेंगे वोट

चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक 1 मार्च 2024 तक राज्य में कुल 4 लाख 89 हजार 631 वोटर 18-19 साल उम्र वर्ग के हैं। इनमें 16 ट्रांसजैंडर भी शामिल हैं। जबकि 2 लाख 93 हजार 100 वोटर लड़के और 1 लाख 96 हजार 515 वोटर लड़कियां हैं। इनमें पुरुषों की संख्या महिलाओं से तकरीबन 1 लाख अधिक है।

Pic Social Media

चुनाव आयोग 70 पार का नारा लेकर चल रहा

आपको बता दें कि पंजाब (Punjab) में कुल 2 करोड़ 12 लाख 71 हजार 246 वोटर हैं। इनमें 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 959 पुरुष वोटर हैं, जबकि 1 करोड़ 77 हजार 543 महिला वोटर हैं। चुनाव आयोग इस साल ‘इस बार 70 पार’ का नारा लेकर चल रहा है। कोशिश रहेगी कि इस बार वोटिंग 70 प्रतिशत से अधिक रहे।

वहीं, बीते लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) बात बात करें तो 2019 में वोटर टर्नआउट 65.96 प्रतिशत रहा था।