PM Modi Bikaner Visit: पीएम मोदी ने पाक को दी चेतावनी बोले, टॉक और टेरर एक साथ नहीं
PM Modi Bikaner Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज एक बार फिर से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) पर जोरदार हमला बोला है। आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत-पाकिस्तान की सरहद पर स्थित बीकानेर (Bikaner) दौरे पर आए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने यहां जगप्रसिद्ध देशनोक स्थित श्री करणी माता मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद पीएम मोदी देशनोक से ही देश के विभिन्न राज्यों की लगभग 26000 करोड़ रुपये की दर्जनों विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने आमसभा को संबोधित करने देशनोक पास स्थित पलाना पहुंचे। भारत-पाक के बीच उपजे ताजा तनाव के बाद पीएम मोदी (PM Modi) पहली बार राजस्थान में सरहदी जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री की विजिट को देखते हुए पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए । नरेन्द्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने करणी माता मंदिर आकर दर्शन किए हैं।
ये भी पढे़ंः Raipur: जारी है विजय का शंखनाद, निर्णायक मोड़ पर नक्सलवाद के खिलाफ जंग
इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पहलगाम हमले पर बोलते हुए कहा कि वहां जब गोलियां चली तो देश के 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। उसके बाद देशवासियों ने संकल्प लिया कि ऐसे आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे। देश ने यह प्रण पूरा किया। उन्होंने कहा कि उसके बाद तीनों सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। 22 मई की आतंकी घटना का जवाब 22 मिनट में भारतीय सेना ने दिया, सिंदूर जब बारुद बन जाता है तो…सबने देखा कि उसका नतीजा क्या होता है।
खून के कतरे-कतरे का हिसाब लिया
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश को नहीं झुकने दूंगा। जो सिंदूर मिटाने निकले थे उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम किया गया है। खून के कतरे-कतरे का हिसाब लिया है। यह शोध प्रतिशोध नहीं है। यह न्याय का नया स्वरूप है। यह ऑपरेशन सिंदूर है। यह सिर्फ आक्रोश नहीं है, यह समर्थ भारत का रौद्र रूप है। यह भारत का नया स्वरूप है। पहले घर में घुसकर किया था वार। अब सीधे सीने पर प्रहार किया है।
पूरी दुनिया को पाकिस्तान को चेहरा दिखाया जाएगा
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया को पाकिस्तान (Pakistan) को चेहरा दिखाया जाएगा। पाकिस्तान सीधी लड़ाई कभी जीत नहीं सकता। इसलिए पाकिस्तान (Pakistan) ने आंतकवाद को अपना हथियार बनाया है। वह छिपकर आतंकी घटनाएं करता था। लेकिन अब पाकिस्तान को पता चल गया है अब यहां मां भारती का सेवक मोदी सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है और ठंडा रहता है अगर मोदी का खून गर्म रहता है। अब मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है। आतंक का फन कुचलने की यह रीति और नीति है।

टॉक और टेरर साथ नहीं
पीएम के इस जोशीले भाषण पर जमकर तालिया बजाई। उन्होंने पाकिस्तान और उसके आतंकवाद को लेकर जमकर प्रहार किए। पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि टॉक और टेरर साथ नहीं चल सकते। अब पाकिस्तान से उसकी भाषा में ही बात की जाएगी। मोदी ने अपने संबोधन के अंत में लोगों से कई बार अपने साथ वंदे भारत के नारे लगावाए। सभा में उपस्थित लोगों ने भी पूरे जोश के साथ उनका साथ दिया। प्रधानमंत्री मोदी की सभा से लोग बेहद जोश में नजर आए।
ये भी पढे़ंः Lucknow: योगी सरकार की अनोखी हरित पहल, अमर शहीदों के सम्मान में विकसित किये जा रहे हैं शौर्य वन
देवभूमि देशनोक में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इस सभा से लाखों लोग जुड़े हैं। करणी माता के आशीर्वाद से विकसित भारत का सपना तेजी से साकार हो रहा है। आधारभूत ढांचे पर देश में पहले जितना पैसा खर्च होता था आज उससे छह गुना ज्यादा पैसा खर्च हो रहा है। यह आपकी संपत्ति है। भारत का रेलवे आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है। इसके मालिक आप हैं। इसका ध्यान रखें। पिछले 11 साल में राजस्थान 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी को अपने बीच पाकर बीकानेर की जनता बेहद खुश नजर आई। पलाना में मंच पर पहुंचते ही वहां भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। प्रधानमंत्री से पहले केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सभा को संबोधित किया। मंच पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी तथा प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि आज सुबह 10:10 बजे पीएम हेलीकॉप्टर से बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय कानून मंत्री तथा बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने उनका स्वागत किया। उसके बाद पीएम सीधे देशनोक श्री करणी माता मंदिर पहुंचे। वहां उन्हें श्री करणी माता मंदिर में दर्शन कर देश के लिए खुशहाली की कामना की। श्री करणी माता को चूहों की देवी भी कहते हैं। इन चूहों को काबा कहा जाता है। करणी माता की इस मंदिर में हजारों की संख्या में काबा है। यहां सफेद काबा का दर्शन होना बड़े भाग्य की बात मानी जाती है। पीएम देशनोक के नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। वहीं ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देश के विभिन्न राज्यों में नए सिरे से डवलप किए गए 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी पीएम मोदी ने किया। साथ ही बांद्रा-बीकानेर नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन साप्ताहिक चलेगी। इस दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े भी मौजूद रहे।
कई परियोजनाओं का उद्धाटन और लोकार्पण किया
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कई विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा और जल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित की। राजस्थान के 12 राज्य राजमार्गों के विकास की आधारशिला रखी. इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए चार नए नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के बाद पीएम पलाना पहुंचे।
