Noida से आगरा-मथुरा जाने वाले कृपया रूट देख लीजिए

उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
MotoGP: नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (Buddha International Circuit) पर हो रहे MotoGP बाइक रेस में रफ्तार का रोमांच देखने को मिल रहा है। जिसके कारण नोएडा में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए 22 से 24 सितंबर तक रोजाना दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे सात घंटे के लिए यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) का आगरा से नोएडा (Agra to Noida) मार्ग बंद कर दिया गया है। इस समय के दौरान आगरा, मथुरा, अलीगढ़ से नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को जेवर से डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके चलते ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली (Delhi) आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों के जरिए आना-जाना होगा। जेवर में डायवर्जन की गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddha Nagar Police) ने व्यवस्था की है।
ये भी पढ़ेंः MotoGP Race: टिकट से लेकर वेन्यू और पूरा शेड्यूल

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida में 5 दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन..जानिए पूरी डिटेल

MotoGP के आयोजन में बड़ी संख्या में देश-विदेश के लोग गौतमबुद्ध नगर में पहुंच रहे हैं। जिसको देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात को बंद किया है। शुक्रवार को आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जबकि छोटे वाहन स्वामियों को इस रास्ते से नहीं आने की अपील की है। जेवर से दोपहर दो बजे से लेकर रात नौ बजे तक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

इन रास्तों को करें प्रयोग
हालांकि आगरा, मथुरा (Agra, Mathura) और अलीगढ़ में इससे पहले भी वाहनों को डायवर्ट करने के लिए वहां के पुलिस अधिकारियों से अपील की गई है। जिससे कि वाहन जेवर तक भी नहीं आएं और अन्य रास्तों का प्रयोग कर अपने गंतव्य के लिए चले जाएं। जेवर से खुर्जा रोड, एनएच-24 आदि मार्गों पर वाहन भेजे जाएंगे। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने तीनों दिन आगरा से नोएडा दिल्ली आने वाले यात्रियों व वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा आने वाली लाइन पर डायवर्जन किया है। गौतमबुद्ध नगर में जेवर से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इसकी जानकारी आगरा, मथुरा और अलीगढ़ पुलिस को भी दे दी गई है। यह प्लान तीन दिन तक जारी रहेगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi