PhonePe

PhonePe: फोनपे का जबरदस्त फीचर, सिर्फ़ 11 रुपए में 25000 का इंश्योरेंस

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

PhonePe: डिजिटल पेमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी फोनपे ने एक खास बीमा योजना लॉन्च की है।

PhonePe: डिजिटल पेमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी फोनपे (PhonePe) ने दिवाली के मौके पर खास बीमा योजना (Insurance Scheme) लॉन्च की है। कंपनी ने फायरक्रैकर इंश्योरेंस (Firecracker Insurance) दोबारा पेश किया है, जिसमें महज 11 रुपये में पॉलिसीधारक (Policyholder) को 25 हजार रुपये तक का कवरेज मिलेगा। कंपनी ने यह पॉलिसी (Policy) दूसरी बार लॉन्च की है और यह त्योहारों के दौरान होने वाली पटाखों से जुड़ी दुर्घटनाओं से सुरक्षा देने के उद्देश्य से लाई गई है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

त्योहारों में सुरक्षा की गारंटी

दीवाली (Diwali) के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं के जोखिम को देखते हुए यह इंश्योरेंस प्लान (Insurance Plan) एक वरदान साबित हो सकता है। यह पॉलिसी पटाखों से संबंधित दुर्घटनाओं में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। अगर कोई हादसा होता है और 24 घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है, तो उसका खर्च कवर किया जाता है। इसके अलावा, 24 घंटे से कम समय के डे-केयर ट्रीटमेंट भी इस योजना में शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात, अगर पटाखों से जुड़े किसी हादसे में मृत्यु हो जाती है, तो बीमा राशि का लाभ मिलता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कब और कैसे मिलेगा कवरेज?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि पॉलिसी 12 अक्टूबर से पहले खरीदी जाती है, तो कवरेज त्योहारी अवधि शुरू होने से लेकर 11 दिनों तक वैलिड रहेगा। इसके बाद खरीदी गई पॉलिसियां खरीद की तारीख से 11 दिनों तक मान्य होंगी। यह योजना दीवाली और अन्य त्योहारों के दौरान परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, जिससे आप बिना चिंता के उत्सव मना सकते हैं।

फायरक्रैकर इंश्योरेंस खरीदने का आसान तरीका

  • PhonePe ऐप खोलें और इंश्योरेंस सेक्शन में जाएं।
  • फायरक्रैकर इंश्योरेंस विकल्प चुनें।
  • प्लान की डिटेल्स और फायदों को पढ़ें।
  • आवश्यक जानकारी भरकर 11 रुपये का भुगतान करें।
  • कुछ ही मिनटों में पॉलिसी आपके नाम से सक्रिय हो जाएगी।

ये भी पढ़ेंः ChatGPT: महिला ने ChatGPT से पूछा लॉटरी का नंबर और जीत लिए करोड़ों रुपये

माइक्रो-इंश्योरेंस की बढ़ती मांग

त्योहारी सीजन में छोटे-छोटे जोखिमों को ध्यान में रखते हुए माइक्रो-इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स (Micro-Insurance Products) की लोकप्रियता बढ़ रही है। फोनपे (PhonePe) जैसी डिजिटल कंपनियां इस क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। पहले भी कई प्लेटफॉर्म्स ने शॉर्ट-टर्म हेल्थ और एक्सीडेंट पॉलिसी लॉन्च की हैं, लेकिन पटाखों से जुड़े खतरों पर केंद्रित योजनाएं बहुत कम हैं। फोनपे का यह फायरक्रैकर इंश्योरेंस प्लान न केवल जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि त्योहारों को और सुरक्षित बनाने में भी योगदान देगा।