ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अब कॉरपोरेट से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी तक बढ़ता जा रहा है।
ChatGPT: एआई का उपयोग आज कॉरपोरेट (Corporate) कार्यों से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी तक में हो रहा है। एआई चैटबॉट्स (AI Chatbots) हर सवाल का जवाब देने के लिए लोकप्रिय हो रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि एआई आपको लॉटरी (Lottery) के विजेता नंबर भी बता सकता है? ऐसा ही एक हैरान करने वाला वाकया हुआ अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के मिडलोथियन शहर में। पढ़िए पूरी खबर…

चैटजीपीटी से चुने गए लॉटरी नंबर
मिडलोथियन की रहने वाली कैरी एडवर्ड्स (Carrie Edwards) ने वर्जीनिया लॉटरी पावरबॉल खेलते समय चैटजीपीटी से नंबर मांगे। किस्मत ने उनका साथ दिया और उनके चुने हुए नंबरों ने जैकपॉट हासिल कर लिया। उनके टिकट पर चार नंबर और पावरबॉल मैच हो गए, जिससे उन्हें 50,000 डॉलर का इनाम मिला। क्योंकि उन्होंने ‘पावर प्ले’ विकल्प चुना था, उनकी इनामी राशि बढ़कर 1,50,000 डॉलर यानी लगभग 1.32 करोड़ रुपये हो गई।
मीटिंग में मिली जीत की खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैरी एडवर्ड्स (Carrie Edwards) ने कहा कि लॉटरी टिकट खरीदने के दो दिन बाद वह एक मीटिंग में थीं। तभी उनके फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था, ‘कृपया अपना इनाम कलेक्ट करें।’ पहले तो उन्हें लगा कि यह कोई धोखाधड़ी हो सकती है, लेकिन जब उन्होंने इसकी जांच की, तो यह खबर पूरी तरह सच निकली।
पूरी राशि दान करने का फैसला
कैरी एडवर्ड्स (Carrie Edwards) की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। उन्होंने अपनी पूरी इनामी राशि दान करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह राशि तीन संस्थाओं को दी जाएगी। पहली संस्था, एसोसिएशन फॉर फ्रंटोटेम्पोरल डिजेनरेशन (AFTD), उस बीमारी पर शोध के लिए काम करती है, जिससे उनके पति की मृत्यु हुई थी। दूसरी, शालोम फार्म्स, भूखमरी से लड़ने का कार्य करती है। तीसरी, नेवी-मरीन कॉर्प्स रिलीफ सोसाइटी, अमेरिकी सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों की सहायता करती है।
दूसरों की मदद का संदेश
एडवर्ड्स कैरी (Carrie Edwards) ने कहा, ‘जैसे ही मुझे यह दिव्य आशीर्वाद मिला, मुझे तुरंत पता था कि इसका क्या करना है। मैंने इसे पूरी तरह दान करने का फैसला किया।’ उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि जब लोग किसी आशीर्वाद को प्राप्त करें, तो वे भी दूसरों की मदद करें। उनकी यह कहानी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दिखाती है कि तकनीक और मानवता का संगम कितना प्रभावशाली हो सकता है।
