नोएडा से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें, किसान आंदोलन के चलते जगह-जगह लग रहा जाम

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

Nodia News: नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। आपको बता दें कि किसानों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली (Delhi) कूच का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता और सदस्य सुबह से ही शंभू और खनौरी बॉर्डर (Khanauri Border) पर रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गाजीपुर, चिल्ला और भोपुरा बार्डर (Bhopura Border) पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। यहां पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और अर्धसैनिक बल के जवान लगाए गए हैं। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद (Ghaziabad) और फरीदाबाद की दिल्ली से लगी सीमाओं पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आंदोलन की वजह से कई जगहों पर भीषण जाम जैसी स्थिति है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: बिजनेस एनालिस्ट ने लगाई मौत की छलांग  

Pic Social Media

रजोकरी बॉर्डर पर लंबा जाम

किसानों के दिल्ली कोच को लेकर दिल्ली पुलिस ने रजोकरी बार्डर (Rajokri Border) पर बेरिकेडिंग से वाहनों की स्पीड कम कर दी है जिसके कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस (Delhi-Gurugram Express) वे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सिरहौल बार्डर से दिल्ली बार्डर में एंट्री करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को रोकने के लिए गुरुग्राम पुलिस भी सावधान हो गई है और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है वाहन चालकों के आई कार्ड देखकर ही वाहनों को आगे जाने दे दिया जा रहा है।

वाहनों की हो रही है कड़ी जांच

गाजियाबाद के किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सीमाओं पर हाई अलर्ट है। यूपी गेट पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 की अप डाउन लेन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कंक्रीट की दीवार बना दी गई है। खाली हिस्सों में गहरी खाई खोदी गई है। फ्लाईओवर के ऊपर भी बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। वाहनों को एक-एक लेन से दिल्ली में एंट्री दी जा रही है। इसके कारण से वाहनों की रफ्तार काफी कम हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग नौ और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की दिल्ली जाने वाली लेन पर फ्लाईओवर के ऊपर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। महाराजपुर, ज्ञानी बार्डर और भोपुरा पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

फरीदाबाद से लगने वाली सीमाओं पर भी बैरिकेडिंग

किसानों के दिल्ली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस गांव मोहना में धरने पर बैठे किसानों पर नजर बनाए हुए है। तिगांव के एसीपी राजेश लोहान पूरे पुलिस बल के साथ मौजपुर टोल प्लाजा पर तैनात हैं। मौके पर मोहना तहसील के नायब तहसीलदार ओम दत्त शर्मा बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। अगर किसानों ने कोई कदम उठाया तो मौके पर एसडीएम त्रिलोक चंद पहुंचेंगे।

नोएडा के किसान भी दिल्ली कूच की तैयारी में

नोएडा के ज्यादातर किसान संगठन दिल्ली कूच करने के लिए एक मंच पर साथ आ गए हैं। किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले यह आंदोलन किया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को किसानों को मनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री की अगुआई में एक मीटिंग की थी।