Patna

Patna News: कुंडघाट जलाशय योजना का 91 प्रतिशत कार्य पूर्ण

बिहार
Spread the love

सिंचाई सुविधा और कृषि के विकास के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक, पर्यावरण और पर्यटन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी योजना

Patna News: जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड में बहुआर नदी पर कुंडघाट जलाशय योजना का 91% कार्य पूर्ण हो गया है। शेष कार्य तेजी से प्रगति पर है। जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के कार्यान्वयन से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे सूखा प्रभावित क्षेत्र में कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि होगी और संपूर्ण क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
ये भी पढ़ेः Bihar: उमंग 2025 पाटलिपुत्र स्टेडियम में वार्षिक खेल महोत्सव और पुरस्कार समारोह का आयोजन

कुंडघाट जलाशय पर आधारित सिंचाई योजना से जमुई जिला के धावाटांड, मथुरापुर, हरिहरपुर, लछुआर, मिश्रीडीह, फतेहपुर, खुटखट, गोखुला, कुमार नवाडीह, नवकाडीह, रबई, बालाडीह एवं धरसंडा पंचायतों के विभिन्न गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। नहर के जरिये सिंचाई सुविधा मिलने से क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार होगा और सूखे की समस्या का समाधान होगा।

ये भी पढ़ेः Bihar: जमाबंदियों के डिजिटाइजेशन और त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 मार्च, 2025 तक विशेष अभियान

इस तरह कुंडघाट जलाशय योजना न केवल सिंचाई सुविधाओं को बढ़ावा देगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और पर्यावरणीय विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। इस योजना से किसानों की आय में वृद्धि होगी, जल संरक्षण संभव होगा, और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में इस योजना के और भी बड़े सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव देखने को मिलेंगे।