Patna Airport

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से हैदराबाद-बेंगलुरु के लिए डायरेक्ट फ्लाइट..बुकिंग की तारीख़ नोट कीजिए

Trending बिहार
Spread the love

Patna Airport: पटना से हैदराबाद-बेंगलुरु पहुंचना होगा आसान, इस दिन से शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट

Patna Airport: पटना और आस पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि अब बिहार की राजधानी पटना से हैदराबाद (Hyderabad) और बेंगलुरू (Bengaluru) पहुंचना बहुत आसान होने वाला है। पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) के लिए पहली बार एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सेवाएं (Air India Express Airlines) शुरू करने जा रहा है। इसी महीने की 15 तारीख से एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए 2-2 और भुवनेश्वर के लिए एक सीधी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ेंः Sringar Train: श्रीनगर की बर्फीली वादियों में दौड़ेगी ट्रेन..टाइमिंग-किराया जान लीजिए

Pic Social media

स्पाइसजेट (SpiceJet) ने भी गुवाहाटी के लिए एक नई सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की है। पुरानी लिस्ट में राजधानी पटना से गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट सेवा अभी नहीं मौजूद थी। पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने 31 जनवरी तक के लिए 39 जोड़ी विमानों का शिड्यूल जारी किया है। पहले 33 जोड़ी विमानों की आवाजाही हो रही थी। इन 33 जोड़ी विमानों के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की शुरू होने वाली सभी फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। 15 जनवरी से पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस की होगी। यह बेंगलुरु से पटना आएगी। इसके आने का समय 9 बजे और जाने का 9.35 बजे का रखा गया है। अभी पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट एयर इंडिया की दिल्ली की है जो 10 बजे लैंड करती है और 10.35 बजे टेक ऑफ करती है। एयरपोर्ट को लेकर जारी किए गए नए शिड्यूल में भी पटना से दिल्ली जाने के लिए यही पहला विमान है। पटना से लास्ट फ्लाइट 15 जनवरी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की होगी।

ये भी पढ़ेंः Heart Attack: हार्ट अटैक से बचना है तो ये देसी नुस्खा आज़माए

पटना से दिल्ली के लिए 13 उड़ानें

नई लिस्ट में पटना से दिल्ली के लिए 13 फ्लाइट हैं। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट एयर इंडिया की सुबह 10.35 बजे और उड़ान रात 9.20 बजे इंडिगो की है। पटना से बेंगलुरु के लिए 6, हैदराबाद के लिए 5, मुंबई के लिए 3, अहमदाबाद व कोलकाता के लिए 2-2, रांची, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, लखनऊ, चंडीगढ़, पुणे, देवघर, चेन्नई के लिए 1-1 विमान हैं।