Haryana

Haryana News: परविंदर सिंह चौहान बने हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल

हरियाणा
Spread the love

Haryana सरकार ने राज्य के नए एडवोकेट जनरल के रूप में परविंदर सिंह चौहान को नियुक्त किया है।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के नए एडवोकेट जनरल (Advocate General) के रूप में परविंदर सिंह चौहान (Parvinder Singh Chauhan) को नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। चौहान की नियुक्ति वरिष्ठ एडवोकेट बलदेव महाजन के स्थान पर की गई है, जिनकी कार्यावधि अब समाप्त हो गई है।
ये भी पढ़ेः Haryana: कुरुक्षेत्र में 26 दिसंबर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस, CM Nayab Saini करेंगे शिरकत

आपको बता दें कि बलदेव महाजन, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी सहयोगी माने जाते थे, नवंबर 2014 में एडवोकेट जनरल के पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने एक दशक से ज्यादा समय तक इस महत्वपूर्ण पद पर कार्य किया और अब उनकी कार्यावधि समाप्त हो गई है।

परविंदर सिंह चौहान एक वरिष्ठ और प्रतिष्ठित वकील हैं। उनकी नई जिम्मेदारी राज्य के न्यायिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनकी नियुक्ति से यह उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा के न्यायिक मामलों में और अधिक पारदर्शिता और प्रभावशीलता देखने को मिलेगी।