Padmaja Joshi: सीनियर न्यूज़ एंकर पद्मजा जोशी(Padmaja Joshi) ने TV9 में अपनी पारी को विराम दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पद्मजा जल्द ही अपनी नई पारी ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के साथ शुरू करने जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: Media Jobs: Essprit Productions दे रहा है TV के पत्रकारों को मौका
बता दें कि पद्मजा जोशी ने हाल ही में ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया था। उन्होंने इस नेटवर्क में करीब एक साल पहले बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया था। यहां वह ‘टीवी9’ और ‘न्यूज9’ दोनों में अपनी अहम भूमिका निभा रही थीं। पद्मजा जोशी ‘टीवी9 नेटवर्क’ से पहले ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।

अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली पद्मजा जोशी की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है। अपने करीब डेढ़ दशक के पत्रकारीय करियर में वह रिपोर्टर, प्रड्यूसर और कमेंटेटर के साथ-साथ प्राइम टाइम न्यूज एंकर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उन्होंने स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज), हेडलाइंस टुडे, टाइम्स नाउ और ‘टीवी9 नेटवर्क’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अंग्रेजी और हिंदी दोनों की कमान संभाल चुकी हैं।
ख़बरी मीडिया की तरफ से पद्मजा जोशी को नई पारी के लिए अग्रिम बधाई।
