Best Street Food: पुरानी दिल्ली के ज़ायकेदार स्ट्रीट फूड्स

Life Style खाना खजाना वायरल सोशल

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Best Street Food In Delhi: दिल्ली या उसके आस पास के इलाके में रहते हैं या दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, और आपका जवाब यदि हां हैं तो लाजपत, सरोजनी, पुरानी दिल्ली के अलावा भी स्ट्रीट फूड का मजा दिल्ली के अलग अलग इलाकों में ले सकते हैं। यहां के स्ट्रीट फूड बहुत ही ज्यादा फेमस है, यहां आप चाट, बताशे, बर्गर, पराठे, तरह की पकौड़ियां का मजा उठा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के इन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको स्ट्रीट फूड का मजा एक बार तो जरूर लेना चाहिए।

लोटन के कुलचे
दिल्ली के Loten ke kulche आज भी बहुत ही ज्यादा फेमस है। इसका स्वाद बहुत ही ज्यादा चटपटा और मसालेदार है, इसी के साथ यहां पर सलाद और हरी मिर्च के साथ जायके का मजा ले सकते हैं। ये छोले कुलचे आज से नहीं बल्कि 1977 से हैं, पुरानी दिल्ली जा रहे हों तो इसे जरूर ट्राय करें।

Pic: Social Media

चाट
किनारी बाजार ( Kinari bajar) में आप दौलत की चाट का सेवन कर सकते हैं। इसका एक चम्मच मुंह में डालते ही ये पूरा घुल जाता है। ऐसे में इसे जरूर ट्राई करें।

Pic: Social Media

लंगर का खाना
Sheesh Ganj Sahib Gurudwara में आप लंगर के खाने का जायका उठा सकते हैं। यहां पर हर दोपहर आप लंगर का भोजन खा सकते हैं। साथ ही सेवा भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के इस शहर को हल्दी का शहर क्यों कहते हैं ?

Pic: Social Media

चांदनी चौक के स्ट्रीट फूड
दिल्ली आएं और चांदनी चौक न जाएं ऐसा तो पॉसिबल ही नहीं है। जहां पर शॉपिंग करने के साथ एक से बढ़कर एक स्ट्रीट फूड भी आपको मिल जाएंगे। यहां पर मेट्रो पर आप बहुत ही ज्यादा आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर पकोड़ी, चाट, पराठे, चाट बताशे और अपने मन पसन्द हर तरह के स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं।

Pic: Social Media

मूलचंद का फेमस पराठा, लाजपत नगर
लाजपत नगर या इसके आस पास के इलाके में आए हैं तो मशहूर दुकान मूलचंद के आलू, प्याज और अंडे के पराठे को जरूर ट्राय करें। मूलचंद का पराठा दिल्ली के सबसे मशहूर फेमस दुकानों में से एक है।

Pic: Social Media

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi