‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) पत्रकारों को नौकरी का मौका दे रहा है। ग्रुप की एडिटोरियल रिसर्च टीम में वैकेंसी है। इसके लिए इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद भोपाल के लिए हैं।


इस बारे में जारी विज्ञापन के अनुसार, यहां आप नए/इनोवेटिव कंटेंट के साथ स्पेशल इश्यूज को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न अखबारों, मैगजींस, वेबसाइट, एक्सपर्ट प्लेटफॉर्म्स की स्टडी करके नए आइडियाज जेनरेट कर इंप्लीमेंटशन पर कार्य करेंगे।
यहां नियुक्ति के लिए आवेदकों के पास इनोवेशन के लिए पैशन होना चाहिए। खबरों/विषयों को प्रभावी तरीके से एक्सप्लोर और प्रेजेंट करने की क्षमता होनी चाहिए। डेटा का विश्लेषण करने और पैटर्न समझने की क्षमता होनी चाहिए। सोर्स की विश्वसनीयता और प्रासंगिकता जानते हों। इसके साथ ही जर्नलिज्म में आठ से 16 साल का अनुभव होना चाहिए।
