Sanjeevni Yojna

Sanjeevni Yojna: दिल्ली के बुजुर्गों को दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफ़ा

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Sanjeevni Yojna: बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, इस योजना से मिलेगी बड़ी राहत

Sanjeevni Yojna: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने संजीवनी योजना की शुरुआत की है, जो 60 साल से ज्यााद उम्र के बुजुर्गों को फ्री चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगी। इस योजना का पूरा खर्च दिल्ली सरकार (Delhi Government) वहन करेगी।
ये भी पढ़ेंः Traffic Challan: ट्रैफिक चालान माफ़ करवाने का एक और मौका..इस दिन लगेगी लोक अदालत

आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना के लिए बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके तहत बुजुर्गों को एक विशेष कार्ड दिया जाएगा। जिसके लिए वे फ्री इलाज का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि आप की सरकार बनने के बाद इस योजना को क्रियान्वित किया जाएगा।

संजीवनी योजना (Sanjeevani Scheme) का रजिस्ट्रेशन 19 नवंबर, 2024 से शुरू हो चुका है। यह स्वास्थ्य योजना चुनाव से पहले आप की प्रमुख घोषणाओं में से एक है जिससे पार्टी को उम्मीद है कि वह जनता का ज्यादा से ज्यादा समर्थन प्राप्त कर सकेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

संजीवनी योजना का उद्देश्य जान लीजिए

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की संजीवनी योजना का उद्देश्य भारत की राजधानी दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को फ्री में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। यह चिकित्सा सेवा दिल्ली सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत बुजुर्गों को डॉक्टरों को फीस, दवा खरीदने के लिए पैसा और बीमारियों की जांच संबंधी शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

23 दिनों में किए गए कई बड़े ऐलान

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 23 दिनों के भीतर कई बड़ी योजनों के बारे में ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि उन योजनाओं के बारे में..

12 दिसंबर को महिलाओं के लिए ₹1000 हर माह पेंशन की योजना।

दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने 12 दिसंबर को महिलाओं के लिए हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता की घोषणा की जिसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। यह योजना 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला के लिए लागू होगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर ₹2100 प्रति माह किया जाएगा।

10 दिसंबर ऑटो चालकों के लिए 4 प्रमुख घोषणा

दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए केजरीवाल ने 10 दिसंबर को चार विशेष राहत उपायों की घोषणा की है। उन्होंने कहा था कि ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। होली-दिवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे। 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी कराया जाएगा। साथ ही ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Kashmir: Delhi से जन्नत की सैर के लिए हो जाइए तैयार..इस दिन जाएगी पहली ट्रेन

21 नवंबर 5 लाख लोगों को ₹2500 तक पेंशन देने की घोषणा

बीते 21 नवंबर को केजरीवाल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजना को फिर से शुरू करने की घोषणा की। इसमें 80,000 नए बुजुर्गों को शामिल किया गया है। अब यह योजना 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचेगी।