Noida

Noida: ‘प्ले स्कूल’ के टॉयलेट में किसने लगा दिया ‘स्पाई कैमरा’?

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida के प्ले स्कूल में मिला स्पाई कैमरा, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

Noida News: नोएडा के एक स्कूल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र स्थित एक प्ले स्कूल (Play School) के टॉयलेट में लगे बल्ब के हॉल्डर में स्पाई कैमरा (Spy Camera) मिला है। पुलिस ने इसको लेकर जानकारी दी है। थाना प्रभारी के अनुसार इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने स्कूल के निदेशक नवनीश सहाय को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस (Police) को पता चला कि उसी ने ऑनलाइन स्पाई कैमरा मंगवाया था।
ये भी पढ़ेंः Cricket Match: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट मैच खेलने वालों की ज़्यादा जेब कटेगी

Pic Social Media

प्ले स्कूल की एक टीचर ने पुलिस को जानकारी दी कि वह 10 दिसंबर को स्कूल में बने शौचालय में गईं। इसी दौरान उनकी नजर बल्ब के हॉल्डर पर पड़ी। उसमें एक स्पाई कैमरा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल के निदेशक नवनीश सहाय को दी। आरोप है कि उन्होंने इस पर ना तो कोई कार्रवाई की और ना ही कोई जवाब दिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पीड़िता का कहना है कि इससे पूर्व भी उन्हें स्कूल के टॉयलेट में एक स्पाई कैमरा मिला था, जिसे उन्होंने निदेशक को दिया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने जब सुरक्षा गार्ड (Security Guard) से बात की तो उन्होंने बताया कि यह कैमरा उनसे निदेशक ने ही लगवाया था।

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा..5 स्टार होटल में फ्री डिनर और गिफ़्ट की कॉल आए तो सावधान!

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की प्ले स्कूल के डायरेक्टर नवनीत सहाय ने ये जासूसी कैमरा ऑनलाइन ऑर्डर किया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।