Noida

Noida: नोएडा की इस सोसायटी ने पेश की मिसाल..हर कोई नाम ले रहा है

दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा की इस सोसायटी से खुश कर देने वाली खबर पढ़िए

Noida News: नोएडा की एक सोसायटी से बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा (Noida) की सेक्टर-121 में स्थित क्लियो काउंटी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी (Clio County Senior Citizens Welfare Society) ने एक युवती की शादी कराकर एक अच्छी मिसाल पेश की है। 5 साल से सोसायटी में घर-घर सब्जी पहुंचा रही युवती को लोगों ने बेटी माना।

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा..रजिस्ट्री के लिए महासंग्राम की तारीख़ तय हो गई!

Pic Social Media

सोसायटी के लोगों ने कराई शादी, उठाया पूरा खर्च

सोमवार को सोसायटी के क्लब हाउस (Club House) में शादी कराई गई और घरेलू इस्तेमाल का पूरा सामान दहेज के रूप में दिया। शादी का सारा खर्च सोसायटी के लोगों ने मिलकर उठाया। आपको बता दें कि क्लियो काउंटी सोसायटी के बाहर दिल्ली के जैतपुर निवासी सतपाल कोरोना काल से ही सब्जी बेचने का काम करते हैं। उनके 4 बेटियां और दो बेटे हैं। तीन बेटियों की शादी पहले ही सतपाल कर चुके हैं। सबसे छोटी बेटी पूजा की शादी क्लियो काउंटी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने कराई।

काम के प्रति निष्ठा देखकर लोगों ने की मदद

सोसायटी के सदस्य आरके अरोडा ने जानकारी दी कि कोरोना काल (Corona period) के दौरान सभी लोग अपने घर पर ही सब्जी मंगाते थे। फोन करने पर पूजा सभी के घर पर सब्जी पहुंचाने के लिए आती थी।

ये भी पढ़ेंः Traffic Jam: नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए राहत भरी खबर

सोसाइटी के लोगों ने बेटी माना

आपको बता दें कि कोरोना काल (Corona period) के दौरान उसने सोसायटी के लोगों की काफी सहायता की। अगर कोई घर पर अकेला है तो उसके फोन करने पर बिना देरी के पूजा सब्जी पहुंचाती थी। उसके काम के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी को मानते हुए सोसायटी के लोगों ने उसको बेटी माना।

रोहित से हुई पूजा की शादी

परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण से उसकी शादी की जिम्मेदारी सोसायटी के लोगों ने मिलकर उठाई। सदस्य अनिल पालीवाल ने कहा कि रोहित नाम के युवक से पूजा की शादी की गई है। रोहित पहले सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था, लेकिन अब एक कंपनी में प्राइवेट जॉब कर रहा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वर-वधू पक्ष के लोग हुए शादी में शामिल

पूजा की शादी सोसायटी के क्लब हाउस में हुई। जिसमें वर-वधू के पक्ष समेत सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) सोसायटी के परिवारों के कुल 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए। खाने-पीने का इंतजाम भी सोसायटी के सदस्यों को किया।

धूमधाम से हुई शादी

सोसायटी के लोगों ने घरेलू इस्तेमाल का सभी जरूरी सामान दहेज के रूप में दिया। धूमधाम से दोनों की शादी कराकर ससुराल को विदा किया गया। इस दौरान एमएस अग्रवाल, अश्विनी लांबा, दिनेश शर्मा, प्रमोद गुप्ता, आरसी शर्मा और सोसायटी के दूसरे लोग भी मौजूद रहे।