Noida के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।
Noida News: नोएडा के स्कूलों (Schools) में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग (Transport Department) ने सख्ती बढ़ा दी है। जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में चल रही बसों (Buses) की जांच के दौरान 46 बसों को अनफिट पाया गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने संबंधित स्कूलों को नोटिस (Notice) जारी कर दिया है। इन अनफिट बसों का संचालन करने वाले स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

विशेष जांच अभियान में 46 बसें पाई गईं अनफिट
हाल ही में हुए विशेष जांच अभियान में 46 स्कूल बसें अनफिट पाई गईं। इन बसों में फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध परमिट, जीपीएस, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट जैसे अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की कमी पाई गई। इन स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया गया है, और अब अनफिट बसों को जब्त करने की तैयारी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय (Dr. Udit Narayan Pandey) ने कहा, ‘विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।’
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में ‘मौत’ बांटने वाले टावर, स्ट्रक्चरल ऑडिट में चौंकाने वाला खुलासा
हर बस में होंगे जरूरी सुरक्षा उपकरण
परिवहन आयुक्त (Transport Commissioner) के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। स्कूल बसों में फिटनेस, बीमा, पीयूसी, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, जीपीएस, सीसीटीवी, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड किट, सीट बेल्ट, आपातकालीन निकास, चालक व परिचालक का पुलिस सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण और प्रशिक्षण अनिवार्य है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला परिचारक की तैनाती भी जरूरी की गई है।
ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा में स्ट्रीट डॉग का कहर, इस सोसायटी में 4 लॉगों को काटा
स्कूलों को परिवहन सुरक्षा (Transportation Safety) से संबंधित दस्तावेज और मासिक रिपोर्ट प्रत्येक माह क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में जमा करानी होगी। नियमों का उल्लंघन, दुर्घटना या आपराधिक घटना में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पाए जाने पर प्रबंधक और प्रिंसिपल के खिलाफ आपराधिक, प्रशासनिक और विधिक कार्रवाई होगी।
