Noida: वेदवन पार्क को लेकर बड़ी ख़बर पढ़ लीजिए

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Nodia News: नोएडा के आलीशान पार्क वेदवन को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा ऑथारिटी द्वारा हमारे वेदो और ऋषियों के नाम पर नोएडा के सेक्टर 78 में वेदवन पार्क (Vedavan Park) बनाया गया है। यह पार्क अभी तक निशुल्क था, लेकिन प्राधिकरण ने फैसला किया है कि अब पार्क में घूमने आने वाले लोगों से शुल्क लिया जाएगा। इस ख़बर को सुनते ही पार्क में घूमने आए लोगों ने कहा कि प्राधिकरण (Authority) ने हमारे वेदों और ऋषियों के नाम पर पार्क बनाया है तो लोगों से फीस चार्ज करना सही नहीं है। हां इसकी देख रेख के लिए चार्ज लगाते है तो ठीक था। यहां हर वर्ग के लोग आते है। जिसके हिसाब से ये ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ेंः Noida इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी 10 बातें जान लीजिए

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः गैस चेंबर बनी दिल्ली..ग्रेटर नोएडा-Noida का हाल देखिए
आपको बता दें कि ऑथारिटी ने लेजर लाइट शो (Laser Light Show) जोकि शाम को हर रोज शाम साढ़े 6 बजे शुरू होता है उसकी एंट्री के लिए बड़ो से 50 और बच्चों से 20 रुपए फीस रखी है, जोकि 25 अक्टूबर से लागू होगा। लगभग 2 साल पहले नोएडा सेक्टर 78 में प्राधिकरण ने देश का पहला हमारे सप्तऋषियों और चार वेदों के नाम पर ये वेदवन पार्क बनाया। इसमे चार चांद लगाने के लिए लेजर लाइट शो भी शुरू कराया। जिसमे हमारे वेदो और ऋषियों के बारे में हर शाम साढ़े 6 बजे लेजर लाइट शो के माध्यम से बताया जाता है।
लोगों ने फीस को बताया बहुत ज्यादा
वेदवन पार्क में घूमने आए महिलाओं और पुरुषों बताया कि ये हमारे देश का पहला ऐसा पार्क है जो हमारे चारों वेदों और ऋषियों के बारे कुछ जानकारी देता है। यहां हर वर्ग के लोग आते हैं। इसलिए इसे फ्री ही रखा जाए तो बेहतर होगा। वही हापुड़ से घूमने आईबिना आर्य ने कहा कि हम अन्य माध्यमों से सरकार को देते ही है चाहे व टैक्स के रूप में हो या फिर कुछ और, इसे तो बक्श दिया जाए.इसकी फीस न ली जाए। लेकिन अगर देखरेख के नाम पर फीस ली जाती है तो बड़ों के 50 और बच्चों के 20 रुपए बहुत ज्यादा है। ये फीस आधी या उससे कम की जाए। ताकि हर वर्ग का आदमी जो यहां घूमने आता है वो अफोर्ड कर सके।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi