Noida News: नोएडा यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए ‘जीरो एडवाइजरी’ जारी की है।
Noida News: भीषण गर्मी को देखते हुए नोएडा यातायात पुलिस (Noida Traffic Police) ने वाहन चालकों के लिए जीरो एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि चालकों (Drivers) को वाहन की हवा, पानी, तेल और इंजन की जांच करने की सलाह दी गई है। लापरवाही से बचने और वाहन में आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग (Fire Department) को सूचित करने का आग्रह किया गया है। साथ ही, हीट वेव से बचने के लिए चालकों को हाइड्रेटेड रहने की हिदायत दी गई है। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

यातायात पुलिस (Traffic Police) ने चालकों से अपील की है कि गर्मी में वाहन की फिटनेस जांच के बिना सड़क पर न निकलें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव (DCP Traffic Lakhan Singh Yadav) ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है और दिन में गर्मी चरम पर है। कंक्रीट की सड़कों पर तापमान और अधिक महसूस होता है, जिससे वाहन का इंजन गर्म हो जाता है। गर्मी में वाहनों में आग लगने की घटनाएं आम हैं, लेकिन सतर्कता बरतकर इनसे बचा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर
वाहन चालकों के लिए जरूरी सलाह
- वाहन की फिटनेस जांचें, खासकर टायर, एयर कंडीशनर, वायरिंग, रेडिएटर में कूलेंट और पानी।
- निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बिठाएं।
- वाहन में ज्वलनशील पदार्थ न रखें।
- लंबी दूरी की यात्रा में बीच-बीच में रुककर वाहन को ठंडा करें।
- वाहन में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखें।
हीट वेव से बचाव के लिए हाइड्रेशन जरूरी
डीसीपी ने चालकों को हीट वेव (Heat Wave) से बचने के लिए समय-समय पर पानी, नींबू पानी, ओआरएस या इलेक्ट्रॉल का सेवन कर हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है। वाहन में आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करें या सड़क पर तैनात यातायात कर्मियों से मदद लें।
ये भी पढ़ेंः FasTag: अब फ़ास्टैग का टाइम ओवर, तुरंत कर लें ये काम
आपात स्थिति में करें संपर्क
डीसीपी लखन सिंह यादव (DCP Lakhan Singh Yadav) ने कहा कि मुख्य मार्गों पर वाहनों में आग लगने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत 9971009001 पर कॉल कर सूचना दें। इससे न केवल पीड़ित को मदद मिलेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी सुचारू रहेगी।
