Noida News: नोएडा के इस सेक्टर में बनेगा टाइम्स स्क्वायर, पढ़िए पूरी खबर
Noida News: नोएडा से जुड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के नोएडा में न्यूयॉर्क का मजा मिलेगा। न्यूयॉर्क (New York) की तर्ज पर नोएडा सेक्टर 18 (Noida Sector 18) में टाइम्स स्क्वायर (Times Square) बनाने की योजना है। टाइम्स स्क्वायर बनने के बाद नोएडा सेक्टर 18 में चकाचौंध और बढ़ जाएगी। यहां बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन (Led Screen) लगाई जाएंगी। आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 18 में पिछले साल ही टाइम्स स्क्वायर (Times Square) बनाने का निर्णय लिया गया था। अब प्राधिकरण इसकी नींव रखने जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। टाइम्स स्क्वायर बन जाने के बाद एनसीआर में घूमने के लिए सबसे खास जगह में से यह जगह एक होगी। सेक्टर 18 को नोएडा का मिनी कनॉट प्लेस (Mini Connaught Place) कहा जाता है।

अभी सामान्य दिनों में भी नोएडा सेक्टर 18 में काफी ज्यादा भीड़ रहती है। यहां नामी कंपनियों के मॉल, शोरूम और लग्जरी होटल हैं। लोग यहां घूमने के अलावा खरीदारी के लिए आते हैं। त्योहारों के दौरान तो यहां काफी ज्यादा रौनक रहती है। अब नोएडा सेक्टर 18 की और खूबसूरती बढ़ाने के लिए टाइम्स स्क्वायर (Times Square) का निर्माण होने जा रहा है। टाइम्स स्क्वायर बनाने में लगभग 96 लाख रुपये की लागत आएगी। यहां वाहन पार्किंग एरिया में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। और लाइव मैच का प्रसारण किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में कीर्तन का वीडियो देख लीजिए
टाइम्स स्क्वायर में टावरों पर लाइटों के बीच विज्ञापन लाइव शो, फिल्म समेत, लाइव मैच कई तरह की स्क्रीन लगाई जाएंगी। शाम और रात के दौरान यहां विज्ञापन भी चलेंगी। टाइम्स स्क्वायर को बीओटी आधार पर बनाया जाएगा। इसका मतलब है कि इसे बनाने में नोएडा प्राधिकरण का पैसा नहीं लगेगा। जिस कंपनी को बनाने का ठेका दिया जाएगा। वह खुद अपने पैसे वसूल करेगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Gaur City के इस एवेन्यू में जबरदस्त बवाल मचा है

इतने दिनों में बनकर होगा तैयार
महाप्रबंधक विज्ञापन आर पी सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नोएडा में बनने वाला टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के रूप में बनाया जाएगा। यह वहां से छोटा होगा। यह 6500 वर्ग फीट में बनाया जाएगा इसको चलाने के लिए 10 साल के लीज पर दिया जाएगा। काम शुरू होने पर लगभग 1 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। कंपनी से मासिक किराया लिया जाएगा। यहां पर 172 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसके अलावा 100 से अधिक लोग आराम से खड़े हो सकेंगे। टाइम्स स्क्वायर ब्रॉडवे और सातवें एवेन्यू के जंक्शन पर न्यूयॉर्क शहर के मिडटाउन मैनहट्टन में एक प्रमुख व्यावसायिक चौराहा, पर्यटन स्थल, मनोरंजन केंद्र है।
यह पश्चिम में 42वीं और 47 वीं सड़कों तक फैला है। इसे दुनिया का दिल कहा जाता है। दुनिया के व्यस्ततम पैदल चलने वाले क्षेत्रों में से एक यह ब्रॉडवे थियेटर केंद्र है।
