Noida News: नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
Noida News: नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नोएडा में ईडी ने एक आईटी कंपनी (IT Company) पर छापेमारी कर विदेशी फंडिंग (Foreign Funding) का बड़ा खुलासा किया है। ईडी की छापेमारी ने नोएडा में एक ऐसी सनसनीखेज सच्चाई को उजागर किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। बता दें कि यहां एक पति-पत्नी की जोड़ी ने आईटी कंपनी की आड़ में डर्टी पिक्चर (Dirty Picture) का गंदा धंधा चला रखा था। इस धंधे से पति-पत्नी की जोड़ी ने 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा की इस शातिर महिला से सावधान! कारोबारी को लगाया 6.5 करोड़ का चूना

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि ईडी ने 28 मार्च, 2025 को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। जांच में पता चला कि नोएडा के रहने वाले उज्जव किशोर और नीलू श्रीवास्तव अपने घर से ही एक एडल्ट वेबकैम स्ट्रीमिंग स्टूडियो संचालित कर रहे थे। यह स्टूडियो साइप्रस की टेक्नियस लिमिटेड के लिए काम करता था, जो कई अश्लील वेबसाइट्स चलाती है। इस दंपत्ति ने विदेशी कंपनी के साथ मिलकर न सिर्फ अश्लील कंटेंट बनाया, बल्कि इसे लाइव स्ट्रीम भी किया।
15.66 करोड़ की अवैध फंडिंग का खुलासा
ईडी की जांच में अब तक 15.66 करोड़ रुपये की अवैध विदेशी रेमिटेंस (Illegal Foreign Remittance) का पता चला है। दंपत्ति इस कमाई का 75% हिस्सा अपने पास रखते थे, जबकि 25% मॉडल्स को दिया जाता था। विदेश से पैसा मंगवाने के लिए उन्होंने बैंक में गलत पर्पस कोड का इस्तेमाल किया और इसे विज्ञापन व मार्केट रिसर्च का भुगतान दिखाया।
मॉडल्स की भर्ती कैसे होती थी?
कंपनी मॉडल्स की भर्ती करने के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिया करते थे। इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता था।
ये भी पढे़ेंः Noida: नोएडा के टीचर की हैवानियत..पहले बच्चे को पीटा फिर पिटाई का वीडियो वायरल किया
बता दें कि ईडी (ED) बैंक ट्रांजैक्शंस और वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है। फॉरेन एक्सचेंज नियमों के उल्लंघन और पोर्नोग्राफी से जुड़े कानूनों के तहत जांच तेज कर दी गई है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस नेटवर्क में अन्य भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोठी पर ताला लगवा दिया है।
