Noida

Noida: नोएडा की इस शातिर महिला से सावधान! कारोबारी को लगाया 6.5 करोड़ का चूना

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा की इस शातिर महिला ने करोबारी को लगाया 6.5 करोड़ का चूना

Noida News: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि यूपी के नोएडा (Noida) में एक शातिर महिला लोगों को अपना शिकार बना रही है। शातिर महिला ने कारोबारी से ऑनलाइन डेटिंग ऐप (Online Dating App) के जरिए धोखाधड़ी (Fraud) कर उससे 6.5 करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोप है कि एक महिला ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग (Online Trading) में निवेश करने के बहाने फंसाया और मोटे मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू..तोड़ा तो खैर नहीं!

Pic Social Media

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोएडा के सेक्टर-36 निवासी और दिल्ली (Delhi) में एक कंपनी के मालिक दलजीत सिंह ने बुधवार को साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि दिसंबर 2024 में उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर अनीता चौहान नाम की महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान अनीता ने उन्हें बताया कि बिना किसी पूर्व अनुभव के भी वो ट्रेडिंग के माध्यम से अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दलजीत सिंह (Daljeet Singh) के अनुसार अनीता ने उन्हें SpreadMKT और स्प्रेक्डेक्स डॉट सीसी (Sprecdex.cc) नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश करने की बात कही। उन्होंने शुरुआती तौर पर 3.2 लाख रुपये निवेश किए और 24,000 रुपये का मुनाफा इससे कमाया। इस छोटे लाभ से उत्साहित होकर दलजीत ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6.52 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। इनमें से कुछ पैसे उन्होंने लोन लेकर भी जमा किए थे।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने वाले..पहले ये खबर पढ़ लीजिए

हालांकि, जब उन्होंने अपने निवेश को निकालने की कोशिश की, तो उन्हें 30 प्रतिशत सुरक्षा शुल्क और 61 लाख रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज सर्विस शुल्क की मांग की गई। इसी के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दलजीत सिंह ने पुलिस को अपनी बैंक ट्रांजिक्शन डिटेल्स, ठग महिला अनीता का नंबर और जिन ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर उन्होंने निवेश किया था, उनकी जानकारी उपलब्ध कराई है। साथ ही उन्होंने अपने और अपनी मां की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई, क्योंकि उनके बैंक खातों की जानकारी गलत हाथों में जाने का खतरा है।