Noida News

Noida News: रफ़्तार भरने के लिए भंगेल एलिवेटेड रोड तैयार, ये रही ओपनिंग डेट

Trending नोएडा
Spread the love

Noida News: नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड का बिटुमिन डालने का काम पूरा हो गया।

Noida News: नोएडा के दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड (Dadri-Surajpur-Chhalera Road) पर बन रहे 5.5 किलोमीटर लंबे भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) का बिटुमिन डालने का काम पूरा हो गया। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के अधिकारियों ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण कार्य अगले महीने तक पूर्ण होने की संभावना है, जिसके बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज-2 के पास नाले तक बनाया गया है, जिसकी लागत 608 करोड़ रुपये है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

एंट्री-एग्जिट लूप और सुरक्षा उपाय

प्राधिकरण के मुताबिक, एलिवेटेड रोड (Elevated Road) के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर लाइटिंग और सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। सड़क के हर कर्व पर कवरिंग शीट्स लगाई जाएंगी जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने कहा कि रोड के चालू होने के बाद नीचे की सड़क के निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही, सेक्टर-49 से 107 चौराहे तक चार लूप बनाने की योजना है, जिसमें दो लूप हनुमान मूर्ति के पास और दो सेक्टर-107 की दिशा में होंगे। इन लूपों के लिए टेंडर जल्द जारी होंगे, और निर्माण कार्य छह महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा का वो अस्पताल जहां अमीर-गरीब सबका 1 रुपये में होता है इलाज

अब जाम से मिलेगी राहत

भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) परियोजना अपनी मूल समयसीमा से ढाई साल पीछे चल रही है। प्रारंभ में इसे दिसंबर 2022 तक पूरा होना था, लेकिन कोविड-19, डिज़ाइन परिवर्तन और फंड की कमी जैसे कारणों से देरी हुई। संजय खत्री ने कहा कि लूप निर्माण को प्राथमिकता न देने का कारण यह था कि यह एलिवेटेड रोड के मुख्य निर्माण को प्रभावित कर सकता था। अब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, और जून 2025 तक रोड पूरी तरह चालू होने की उम्मीद है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

एलिवेटेड रोड के शुरू होने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। यह रोड चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी, या कालिंदी कुंज से आने वाले वाहनों को सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों तक आसानी से पहुंचाएगा। सेक्टर-18, 19, 20, 29, 38ए, और 7एक्स सेक्टरों से नेशनल स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (एनएसईजेड) की ओर जाने वाले लाखों यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी। प्राधिकरण का दावा है कि इस रोड से यात्रा का समय एक घंटे से घटकर मात्र पांच मिनट रह जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Noida News: 1000 अमेरिकियों को जाल में फंसा कर लूटने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश

लूप और सड़क के नीचे के कार्य बाकी

एलिवेटेड रोड (Elevated Road) के मुख्य ढांचे के साथ-साथ, सेक्टर-49-107 चौराहे पर चार लूप बनाए जाएंगे। इनमें से दो लूप सेक्टर-37 से 7एक्स सेक्टरों और सूरजपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए हनुमान मूर्ति के पास बनेंगे, जबकि दो अन्य लूप सेक्टर-107 की दिशा में चढ़ने-उतरने के लिए होंगे। नीचे की सड़क पर सर्विस लेन, ड्रेनेज, और लैंडस्केपिंग का काम रोड के चालू होने के बाद शुरू होगा। प्राधिकरण ने यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएसबीसीएल) को बकाया 219 करोड़ रुपये के भुगतान के मुद्दे पर भी चर्चा की है, जिससे शेष कार्य समय पर पूरा हो सके।