Noida

Noida News: नोएडा के एक्वा लाइन मेट्रो को लेकर अच्छी खबर आ गई

Trending नोएडा
Spread the love

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा (Travel) करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) की एक्वा लाइन मेट्रो के डिपो स्टेशन से बोड़ाकी मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) तक के विस्तार को केंद्र सरकार से आधिकारिक मंजूरी मिल गई है।

Pic Social Media

आपको बता दें कि इस मेट्रो रूट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी थी। अब केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परियोजना के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में ‘मौत’ बांटने वाले टावर, स्ट्रक्चरल ऑडिट में चौंकाने वाला खुलासा

बोड़ाकी तक 2.6 किमी का विस्तार

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) के कार्यकारी निदेशक महेंद्र प्रसाद (Mahendra Prasad) ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि एक्वा लाइन का वर्तमान अंतिम स्टेशन डिपो स्टेशन है, जो जुनपत गांव के पास स्थित है। इस स्टेशन से महज 2.6 किमी की दूरी पर बोड़ाकी रेलवे स्टेशन है, जिसे केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट हब में बदलने की योजना बना रही है। इस हब में इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), रेलवे पैसेंजर टर्मिनल और बस टर्मिनल को एकीकृत किया जाएगा। यह मेट्रो लिंक नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और आसपास के क्षेत्रों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा, साथ ही दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक होगा।

दो स्टेशन, 416.34 करोड़ की लागत

इस 2.6 किमी लंबे विस्तार में दो स्टेशन होंगे। मौजूदा डिपो स्टेशन और नया बोड़ाकी स्टेशन। परियोजना की कुल लागत 416.34 करोड़ रुपये होगी, जिसमें 20% भारत सरकार, 24% उत्तर प्रदेश सरकार और शेष राशि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण वहन करेगा।

अन्य मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति

सेक्टर-51 (नोएडा) से नॉलेज पार्क-V (ग्रेटर नोएडा): इस परियोजना की संशोधित DPR को उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 नवंबर 2024 को मंजूरी दी थी। DPR को केंद्र सरकार को भेजा गया है और 28 मई 2024 को नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप की 94वीं बैठक में इसे अनुशंसा मिल चुकी है। जल्द ही पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) की बैठक में मंजूरी की उम्मीद है।

सेक्टर-142 (नोएडा) से बोटैनिकल गार्डन (नोएडा): इस परियोजना की DPR को उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 जून 2024 को मंजूरी दी थी। इसे 2 जुलाई 2024 को केंद्र सरकार को भेजा गया। 27 मार्च 2025 को नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप की 90वीं बैठक में इसे अनुशंसा मिली है, और PIB की मंजूरी जल्द मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से सीधे कनेक्ट होगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ये रहा पूरा रूट

कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा बढ़ावा

NMRC का यह विस्तार नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) क्षेत्र में शहरी कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देगा। बोड़ाकी MMTH क्षेत्रीय परिवहन को एकीकृत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।