Noida

Noida: आम्रपाली सिलिकॉन सिटी को NBCC का बड़ा गिफ्ट

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: आम्रपाली सिलिकॉन सिटी से जुड़ी अच्छी खबर पढ़िए

Noida News : नोएडा के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी को NBCC की तरफ से बड़ा गिफ्ट मिला है। आपको बता दें कि आम्रपाली सिलिकॉन सिटी (Amrapali Silicon City) में खाली पड़ी जमीन पर अब नए फ्लैट्स बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इस जमीन पर 7 नए टावर बनाए जाएंगे, जिनमें फ्लैटों की संख्या टोटल 668 होगी। नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) द्वारा तैयार किए गए नए नक्शे को नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के पास मंजूरी लेने के लिए भेज दिया गया है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Noida की कॉल सेंटर से 9 लड़कियां अरेस्ट..इनके कारनामे हैरान करने वाले

Pic Social Media

विवादों के कारण रुका था निर्माण

आपको बता दें कि आम्रपाली सिलिकॉन सिटी (Amrapali Silicon City) के फ्लैट्स के निर्माण का काम पहले आम्रपाली बिल्डर्स द्वारा शुरू किया गया था, लेकिन कुछ विवाद हो जाने के कारण से इस परियोजना की रफ्तार धीमी हो गई और यह बीच में ही रुक गई। इस वजह से समय सीमा भी खत्म हो गई और निर्माण कार्य रुका गया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद अब NBCC को आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का कार्य दिया गया है। इसके तहत इस परियोजना को अब फिर से शुरू किया जा रहा है, और NBCC इसका निर्माण कार्य पूरा कराएगी।

बनाए जाएंगे कुल 668 फ्लैट्स

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक आम्रपाली सिलिकॉन सिटी (Amrapali Silicon City) के तहत 36,000 वर्ग मीटर की खाली जमीन पर 7 नए टावर बनाए जाएंगे। सभी टावर में 27 मंजिल होंगी। इन टावरों में टोटल 668 फ्लैट बनाए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर-76 में स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट के पास की खाली जमीन पर बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Noida: GIP-DLF को टक्कर देने आ रहा है नया मॉल..ये रही पूरी डिटेल

प्राधिकरण ने शुरू की नक्शे की जांच

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार एनबीसीसी द्वारा भेजे गए नक्शे की जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही प्राधिकरण की टीम स्थल का निरीक्षण भी करेगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो परियोजना को मंजूरी मिल जाएगी और निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

अधूरी परियोजनाओं को किया जाएगा पूरा

बता दें कि इस परियोजना के साथ-साथ, आम्रपाली सिलिकॉन सिटी के आसपास एक और खाली प्लॉट है जिसका आकार करीब 8,000 वर्गमीटर है। इसे कोर्ट रिसीवर की देखरेख में सॉलिड प्रॉपर्टीज बिल्डर को 43 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस जमीन पर भी 2 टावर बनाए जा सकते हैं, जिसमें करीब 100 फ्लैट्स हो सकते हैं। सॉलिड प्रॉपर्टीज बिल्डर ने भी अपने नक्शे को नोएडा प्राधिकरण के पास मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी की है। इस परियोजना का उद्देश्य उन लोगों को घर उपलब्ध कराना है, जिन्होंने पहले इन फ्लैट्स के लिए भुगतान किया था और उनका सपना अधूरा रह गया था।

आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट्स जल्द से जल्द होंगे पूरे

सॉलिड प्रॉपर्टीज से मिले 43 करोड़ रुपये का प्रयोग एनबीसीसी द्वारा आम्रपाली की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने में किया जा रहा है। यह कदम आम्रपाली के पहले के फ्लैट खरीदारों को राहत देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे काफी समय से अपने घरों के लिए इंतजार कर रहे थे। इस योजना का उद्देश्य न केवल फ्लैट्स की कमी को पूरा करना है, बल्कि आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट्स को भी पूरा करना है, ताकि निवेशकों को उनका हक मिल सके।