Noida: NEET-UG की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए चौका देने वाली खबर
Noida News: अगर आप भी अपने बच्चों को नीट-यूजी की तैयारी कराने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़िए। आपको बता दें कि नीट यूजी (NEET-UG) के नाम पर बड़ा फ्रॉड चल रहा है। ताजा मामला सामने आया है नोएडा (Noida) के फेस-1 से। जहां उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने NEET-UG परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विक्रम साहू, धर्मपाल सिंह और अनिकेत कुमार के रूप में हुई है। आपको बता दें कि इन तीनों के पास से पुलिस ने कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, दस्तावेज और दर्जनों एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi से जयपुर सफर करने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी विक्रम साहू चेन्नई (Chennai) की विनायका मिशन यूनिवर्सिटी (Vinayaka Mission University) से पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी के इस बिजनेस में शामिल हो गया। पहले वह यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करता था, बाद में NEET-UG जैसी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पास कराने का झांसा देने लगा।
यह गिरोह नोएडा (Noida) में ऑफिस खोलकर छात्रों को टारगेट किया करता था। ये लोग फोन कॉल के जरिए संपर्क कर कहते कि परीक्षा में वही सवाल भरना जो उन्होंने बताया हो, बाकी वैसे ही छोड़ देना। OMR शीट में गलत जवाब वे खुद भरवा देंगे। अगर छात्र खुद मेहनत से पास हो जाता, तो ये भारी भरकम रकम हड़प लेते और फेल होने पर पैसे लौटाने के नाम पर टालमटोल करते रहते। इसके बाद ठिकाना बदलकर दूसरी जगह शिकार तलाशते थे।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: नजर आया 300 किलो का बाघ, वन विभाग के साथ सैलानी भी खुश
आपको बता दें कि एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने रविवार को मिली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इनके पुराने रिकॉर्ड खंगालने और शिकार बने अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
