Noida: अच्छी ख़बर..मेट्रो से निकलते ही घर के लिए गाड़ी मिलेगी!

दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: नोएडा मेट्रो की यह ख़बर पढ़कर आप जरूर खुश हो जाएंगे। जल्द ही अब आपको नोएडा मेट्रो (Noida Metro) से निकलते ही घर तक जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। नोएडा मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (NMRC) मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन एप्लीकेशन पर काम कर रही है। इसका प्रस्ताव एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर को भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West में कब शुरू होगी मेट्रो..जान लीजिए

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida:51-52 से Metro पकड़ने वालों के लिए गुड न्यूज़

इस योजना के तहत यात्रियों को एक ही स्थान पर सभी तरह के ट्रांसपोर्ट का फायदा मिलेगा। उन्हें बस,ऑटो व ई-रिक्शा की सुविधा मिल सकेगी। मेट्रो से उतरने के बाद लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। एप से कैब, साइकिल रिक्शा, बैटरी रिक्शा, ऑटो रिक्शा, बसों की बुकिंग हो सकेगी। यात्रियों को इंतजार अब नहीं करना पड़ेगा। झटपट साधन मिल जाएंगे। सुरक्षा के लिए एप को पुलिस के सर्वर से जोड़ा जाएगा। अगर यात्री चाहे तो इसकी जानकारी संबंधित मित्रों या परिवार के सदस्य को भी दे सकता है।
सर्वे के माध्यम से मांगी थी मदद
एप्लिकेशन को लाने से पहले एनएमआरसी ने सर्वे कराया था। इसमें यह पूछा गया था कि इस तरह का एप्लिकेशन किस प्रकार से मददगार साबित हो सकता है। इस बाबत लोगों ने अपनी राय भी दी थी और इसे काफी बेहतर प्रयोग बताया था। इसके बाद इसे और आगे बढ़ाया गया। अब अगर वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी मिलती है तो इसे लागू भी किया जा सकता है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi