Noida

Noida: नोएडा के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से जुड़ी अच्छी खबर

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा प्राधिकरण ने बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास 2 फुटओवर ब्रिज (FOB) बनाने का निर्णय लिया है।

Noida News: नोएडा के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन (Botanical Garden Metro Station) से जुड़ी अच्छी खबर है। नोएडा प्राधिकरण ने बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास दो फुटओवर ब्रिज (FOB) बनाने का निर्णय लिया है। यह कदम यहां रोजाना 80 हजार वाहनों (Vehicles) की आवाजाही के बीच से गुजरने वाले पैदल यात्रियों को राहत देने के लिए उठाया गया है। दोनों फुटओवर ब्रिज एमपी-3 रोड पर क्रॉसिंग (Crossings) के आसपास बनाए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Supertech: सुपरटेक के 26 हज़ार फ्लैट खरीदारों के लिए खुशखबरी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन (Botanical Garden Metro Station) पर रोजाना यातायात जाम और तेज रफ्तार वाहनों के बीच से गुजरने वाले पैदल यात्रियों की समस्या को दूर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने यह कवायद शुरू की है। यहां पर हर दिन करीब 80 हजार वाहन गुजरते हैं, जिससे यातायात जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सेक्टर-37 क्रॉसिंग पर एफओबी बनाए जाने से यात्री सड़क पार करने में सुरक्षित महसूस करेंगे।

प्राधिकरण के सीईओ ने क्या कहा?

प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम (CEO Dr. Lokesh M) ने बताया कि सेक्टर-37 क्रॉसिंग पर भारी ट्रैफिक होता है और यहां सड़क पार करने के लिए कोई फुटओवर ब्रिज नहीं है। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, कालिंदी कुंज दिल्ली और डीएससी रोड की दिशा में वाहन आते जाते हैं। इस क्रॉसिंग पर बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन भी है, जहां ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन का कनेक्शन है। भविष्य में यहां से एक्वा मेट्रो लिंक भी प्रस्तावित है, जिससे मुसाफिरों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

ये भी पढ़ेः Noida: नोएडा में भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर बनकर तैयार..ये रही डिटेल

जान हथेली पर लेकर रोड पार करते हैं यात्री

वर्तमान में, यात्री भारी यातायात (Traffic) के बीच सड़क पार करने के लिए अक्सर जान जोखिम में डालते हैं। यातायात पुलिस की मदद से ही वे सड़क पार कर पाते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए अध्ययन किया जा रहा है कि एफओबी की हाइट कितनी होनी चाहिए, ताकि फ्लाईओवर और मेट्रो संचालन में कोई बाधा न हो। एक बार अध्ययन रिपोर्ट तैयार होने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा और इस परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा।