Greater Noida की इस सोसायटी में दर्दनाक हादसा, 14वीं मंजिल से गिरने से युवक की हुई मौत
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी से बड़ी और दर्दनाक वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में बड़ा हादसा हो गया। सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिरकर एक पेंटर की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा डेल्टा-1 (Delta-1) की हेमिस्पीयर सोसायटी (Hemisphere Society) के टावर नंबर 4 में हुआ। जहां 14वीं मंजिल पर बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) का रहने वाला मुंकरेश्वर पेंटिग का काम कर रहा था। अचानक पेंटिग कर रहे युवक का पैर फिसला और वह नीचे गिर पड़ा। हैरानी की बात ये है कि इतनी ऊंची इमारत पर पेंटिंग करते समय उसने सेफ्टी बेल्ट भी नहीं पहली थी। जिस कारण यह हादसा हुआ और उसकी जान चली गई।

ये भी पढ़ेंः TATA: टाटा का जीरो बिजली बिल करने वाला फार्मूला आप भी जान लीजिए
14वीं मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत
बिहार के रहने वाले मुंकरेश्वर जैसे ही इमारत से नीचे गिरा निर्माण स्थल पर मौजूद दूसरे मजदूरों ने तुरंत एंबुलेंस (Ambulance) को बुलाया। लेकिन 14 वीं मंजिल से गिरने के कारण चोट इतना भयंकर लग गई थी कि अस्पताल ले जाने से पहले ही पेंटर मुंकरेश्वर की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पेंटर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बिना सेफ्टी बेल्ट काम कर रहा था पेंटर
इतनी ऊंची इमारतों पर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए काम करना कितना खतरनाक हो सकता है, ये एक बार फिर से देखने को मिला है। अगर मुंकरेश्वर ने काम के समय सुरक्षा एहतियात बरते होते तो उसके साथ ये दर्दनाक हादसा न होता और न ही उसकी जान जाती। सेफ्टी बेल्ट (Safety Belt) नहीं पहनने की वजह से ही अचानक पैर फिसलने की वजह से वह 14वीं मंजिल से नीचे जा गिरा।
इस दर्दनाक हादसे के बाद सोसायटी में भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है। कई निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। निवासियों का कहना है कि सोसायटी में बाहरी मजदूरों की आवाजाही पर समुचित निगरानी नहीं रखी जाती, जिससे इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: 7 साल बाद इस सोसायटी के लोगों को मिली खुशियों की चाबी
CCTV फुटेज चेक कर रही है पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) भी चेक कर रही है। जिससे घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश है। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एसीपी सेंट्रल नोएडा के मुताबिक मामले की प्रारंभिक जांच चल रही है। शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
