Noida-ग्रेटर नोएडा में डेंगू का डंक..28 साल की डॉक्टर ने दम तोड़ा

दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Noida News: नोएडा-ग्रेटर में डेंगू तेजी से फैल रहा है। हर रोज नए मरीज हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। इसी बीच नोएडा में एक होम्योपैथी डॉक्टर की डेंगू से मौत का मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 122 में रहने वाली 28 साल की होम्योपैथी डॉक्टर अक्षिता सिंह को डेंगू हो गया। नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर अक्षिता को भर्ती कराया गया। लेकिन रविवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः Health Tips: एक हरी मिर्च..सौ मर्ज़ की दवा!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Health Tips: ओवरईटिंग पर नहीं है कंट्रोल..ये टिप्स फौलो करें

4 दिन पहले बिगड़ी थी तबियत
पिता ने बताया कि 28 वर्षीय पुत्री अक्षिता सिंह होम्योपैथिक चिकित्सक थी। करीब चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए सेक्टर-27 प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच के दौरान डाक्टर ने प्लेटलेट्स कम होने की बात बताई कही थी। बेटी का इलाज अस्पताल में चल ही रहा था कि रविवार शाम डाक्टर की ओर से जानकारी दी गई कि बेटी की मौत हो गई है।

इस घटना से परिवार में गम का माहौल है। स्थानीय निवासी उमेश शर्मा का कहना है कि इलाके में मच्छरों का प्रकोप है। इस कारण यहां डेंगू। मलेरिया, चिकनगुनिया आदि रोग फैल रहा है।

नोएडा में अबतक डेंगू के 254 मामले
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक जिले में 254 डेंगू मरीजों की संख्या बताई गई है। हालांकि विभागीय आंकड़े से इधर निजी अस्पतालों में भर्ती मरीज की संख्या और निजी अस्पताल में डेंगू से इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या में कई गुना अंतर है। विभाग का दावा है कि पॉजीटिव मिले मरीजों के घरों के आसपास नियमित फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।

वहीं जिन जगहों पर मलेरिया का लार्वा मिलता है। वहां के मालिकों को नोटिस जारी किया जाता है। अब तक 20 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना और 100 से अधिक लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। इस बार सबसे अधिक मरीज ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में मिल रहे हैं।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi