Noida की एक हाईराइज सोसायटी के लिफ्ट के अंदर जहरीला कोबरा सांप निकल आया।
Noida News: नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी (High Rise Society) में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब लिफ्ट के अंदर जहरीला कोबरा सांप (Poisonous Cobra Snake) बैठा मिला। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला, सामने फन फैलाए सांप को देखकर लोग सहम गए। यह घटना नोएडा सेक्टर 168 स्थित गोल्डन पाल्म सोसायटी (Golden Palm Society) की है। देखिए पूरा वीडियो…
ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?
लिफ्ट का दरवाजा खुला और सामने दिखा कोबरा
यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए और तुरंत पीछे हट गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग डंडों की मदद से सांप को काबू में करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। आनन-फानन में मेंटेनेंस टीम को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंची और बड़ी सावधानी से सांप को लिफ्ट से बाहर निकालने में जुट गई।
मेंटेनेंस टीम ने दिखाई सूझबूझ
मेंटेनेंस टीम ने सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए कोबरा को डंडों की मदद से एक कचरे के डिब्बे में डाला और उसे सुरक्षित रूप से सोसाइटी परिसर के बाहर छोड़ दिया। घटना के बाद सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया, खासकर छोटे बच्चे काफी डरे हुए नजर आए।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: संघ का शताब्दी उत्सव- ग्रेटर नोएडा में 8000 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में मनाई विजय दशमी

लिफ्ट में सांप, अब बाकी हिस्सों को लेकर भी डर
इस घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोग दहशत में हैं। उनका कहना है कि अगर लिफ्ट में सांप आ सकता है, तो सोसाइटी के अन्य हिस्से भी सुरक्षित नहीं हैं। कई निवासियों ने कहा कि इससे पहले भी परिसर में सांप दिखाई दे चुके हैं। खासकर छोटे बच्चे घटना के बाद बहुत डरे हुए हैं और अकेले लिफ्ट या बाहर जाने से कतराने लगे हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कोबरा सांप कितना खतरनाक होता है?
कोबरा को दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक सांपों में गिना जाता है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो सीधे तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। कोबरा के काटने पर व्यक्ति को दर्द, सूजन, चक्कर, सांस लेने में परेशानी और बेहोशी हो सकती है। यदि समय रहते इलाज न मिले तो स्थिति जानलेवा हो सकती है।
भारत में पाए जाने वाले इंडियन कोबरा का जहर कुछ ही घंटों में असर करता है, लेकिन समय पर एंटी-वेनम और मेडिकल सुविधा मिल जाए तो पीड़ित की जान बचाई जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः Noida: फेलिक्स अस्पताल द्वारा उद्योग विहार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
एक्सपर्ट्स की सलाह और सावधानी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मी और बारिश के मौसम में सांप अक्सर ऐसी जगहों की ओर आकर्षित होते हैं, जहां उन्हें अंधेरा और सुरक्षित स्थान मिले। सोसाइटी की मेंटेनेंस और सुरक्षा टीम ने निवासियों से सतर्क रहने और सांप दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। इस घटना के बाद सोसाइटी के लोग पहले से कहीं अधिक सावधान हो गए हैं।
