फ्लैट खरीददार सावधान! नोएडा से सामने आई सनसनीखेज खबर

दिल्ली NCR
Spread the love

लोग सोसायटी में फ्लैट इसीलिए खरीदते हैं ताकि परिवार के साथ सुरक्षित रह सकें। लेकिन नोएडा के सेक्टर-75 से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट में चोर फ्लैट की खिड़की काटकर अंदर रखी लाखों की ज्वेलरी और नकदी चुरा ले गए। पीड़ित की शादी छह जुलाई को हुई थी। 12 जुलाई को पत्नी मायके गई थी। इसी बीच चोरों ने फ्लैट में रखी नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

कब हुई वारदात ?

खबर के मुताबिक 15 जुलाई को पीड़ित फ्लैट लॉक करेक ऑफिस चले गए। शाम को घर वापस आए तो फ्लैट में लगी खिड़की कटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखी लाखों की ज्वेलरी और नगदी गायब थी। जिनमें सोने का सेट, टॉप्स, अंगूठी, पाजेब आदि शामिल थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज लिए है। उसी आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि पीड़ित ने पहला शक घरेलू सहायक, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और सफाई कर्मी पर जाहिर किया है। घर शिफ्ट करते समय इन्हीं लोगों ने काम किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर-113 में पीड़ित ने शिकायत दी है।

READ: Golf City, Noida Sector 75, Latest breaking News