New Delhi

New Delhi: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन ने मनाई रजत जयंती

Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली
Spread the love

तीन मूर्ति मार्ग स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में एसोसिएशन ने समारोह किया आयोजित

New Delhi: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन (AUAA) ने अपने 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती भव्यता से मनाई। प्रधानमंत्री संग्रहालय में एसोसिएशन ने यह समारोह रविवार को आयोजित किया। समारोह में आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा एसोसिएशन ने पत्रिका ‘त्रिपथगा’ का भी विमोचन किया। समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक आयोजन से हुई। इसमें उत्कृष्ट कथक नृत्य पेश किया। सभी पर्व छात्रों ने एक स्वर में कहा कि विश्वविद्यालय ने बहुत कुछ दिया है। अब पुराछात्र संघ को देने की जरूरत है।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस देश दीपक वर्मा, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस संजय जोशी और सेवानिवृत्त आईएएस सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी रहे। वर्मा ने पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी संस्थान को मूर्त रूप देना सबसे कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि सभी पूर्व छात्रों को मौजूदा छात्रों की मदद करनी चाहिए। संजय जोशी ने कहा कि यहां आकर पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। यहां से बहुत कुछ पाया है। वहीं, एयूएए के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार सचान ने कहा कि एसोसिएशन का मकसद सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों को जोड़ना नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र के लोगों को सम्मानित करना भी है।

ये भी पढ़ेंः GST: जीएसटी दरों में भारी कटौती से हर वर्ग को राहत, किसानों का मुनाफा बढ़ेगा

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने देश-विदेश में रह रहे पूर्व छात्रों को एक सूत्र में बांधा है। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। एक-दूसरे का साथ फोटो ली। समारोह में सेवानिवृत्त आईएएस एसके सिंह, सेवानिवृत्त आईआरएस डॉ. शिखा दरबारी, विवेक मिश्रा सहित कई लोग रहे।