Noida

Noida: फेलिक्स अस्पताल द्वारा उद्योग विहार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नोएडा राजनीति
Spread the love

Noida News: उद्योग विहार सेक्टर-82 में फेलिक्स अस्पताल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 150 से अधिक निवासियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप के दौरान बीएमडी मशीन के माध्यम से हड्डियों की जांच और कैल्शियम स्तर की जाँच की गई। साथ ही बीपी, शुगर, एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षणों की भी व्यवस्था की गई। अस्पताल द्वारा सभी उपस्थित लोगों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ (मेडिसिन) प्रदान की गईं, जिससे सोसाइटी के निवासियों को अत्यधिक लाभ हुआ।

ये भी पढ़ें: Noida: नोएडा में सिर्फ प्लॉट लेकर रखने वाले ये खबर जरूर पढ़ें

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान ने कहा कि, इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से निवासियों को दूर-दराज़ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उद्योग विहार में ही लोगों को सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हो जाती हैं, जिससे उनका समय और धन दोनों की बचत होती है। अध्यक्ष मयंक चौहान ने फेलिक्स अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. डी.के. गुप्ता जी का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर होता रहेगा। यह पहल उद्योग विहार सोसाइटी में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida: जल्द ही अलग रूप में नज़र आएगा परी चौक, जानिए क्या होगा बदलाव?