ठंड से कांपेगे नोएडा और दिल्ली..मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश?

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली नोएडा

Weather News : राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-नोएडा (Delhi-Noida) और आस पास के इलाकों में शीतलहरी चल रही है, जिससे बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन (Cold Day) रहा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी कुछ जगहों पर शीतलहर (Cold Wave) का कहर जारी रहेगा। मौमस विभाग (IMD) ने इसको लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। हालांकि इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी और आस पास के इलाकों में 9 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं जिसके बाद ठंड का एक और झोंका आ सकता है।
ये भी पढ़ेंः Delhi-NCR..6-7 जनवरी को सावधान..क्योंकि होने वाली है…

Pic Social Media

जानिए कैसा रहेगा आगे मौसम

मौसम विभाग की मानें तो कल का दिन इस सीजना का सबसे ठंडा दिन था। इससे पहले 1 जनवरी 2024 को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री रहा था। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि आज आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा रह सकता है। कुछ जगहों पर दिन में शीत लहर भी चलेगी। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके साथ ही 5 से 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 से 20 और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के आसा पास रहेगा। 8 जनवरी को बादल छाए रह सकते हैं। 9 जनवरी को बारिश देखने को मिल सकती है।

जानिए कैसा रहा मौसम

दिल्ली (Delhi) में कल के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी घटकर 7.3 पर आ गया था जो कि सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 60 से 94 प्रतिशत रहा। लोदी रोड का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम महज 14.6, जाफरपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 13.1, मयूर विहार का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 12.3 डिग्री रहा। इसके साथ ही पालम में अधिकतम तापमान 15 डिग्री, तो वहीं रिज में 13.6, गुरुग्राम में 15, गाजियाबाद में 11.5, नरेला में 14.5 और नोएडा में 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।

शीत लहर से क्या हो सकती है परेशानी

शीतलहर के चपेट में आने से फ्लू, नाक बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसके साथ ही कंपकंपी महसूस हो सकती है। इस स्थिति को इग्नोर न करें और घर के अंदर रहें और सतर्क रहें।
फ्रॉस्टब्राइट (हाथ पैर की उंगलियों में लालीमा के साथ सूजन) की समस्या भी देखने को मिल सकती है। इसमें खासतौर पर हाथ पैरों की स्किन रूखी होने लगती है। लाल पड़ जाती है और कई बार वह काली भी हो जाती है।

शीतलहर से बचाव के लिए क्या करें

गर्म कपड़ें पहनें, जब जरूरी हो तभी बाहर निकलें।
सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को ढंककर रखें। यहीं से शरीर की गर्मी निकलती है।
विटामिन सी वाले फल सब्जियां खाएं। पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लें।
सूखे रहने की कोशिश करें, अगर कपड़े कोहरा या किसी भी कारण गीले होतों तुरंत बदलें।
त्वचा सख्त हो गई है तो गर्म पानी से उसकी सिकाई करें।
त्वचा के काले पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
घर में हीटर का प्रयोग कर रहें तो वेंटिलेशन का ख्याल जरूर रखें।
इलेक्ट्रिक हीटर और गैस हीटर का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें।
संवेदनशील लोगों को लेकर अत्यधिक अलर्ट रहें।
अपने मवेशियों व पालतू जानवरों को सर्दी से बचाएं।