Nick Vujicic: बिना हाथ-पैर के जन्मे, लेकिन प्रेरणा बने दुनिया के लिए
Nick Vujicic: जीवन में मुश्किलें हर किसी के सामने आती हैं, लेकिन कुछ लोग (People) इन चुनौतियों से हार मान लेते हैं, तो कुछ लोग इन्हीं मुश्किलों को अपनी ताकत बना लेते हैं। असली संघर्ष वही होता है जब इंसान अपनी कमियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ता है और दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है ऑस्ट्रेलिया (Australia) के निक वुजिसिक (Nick Vujicic) की, जिन्होंने अपने हौसले और जज़्बे से दुनिया को दिखा दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी मुश्किल टिक नहीं सकती।
ये भी पढ़ेंः India’s Youngest Billionaire: 27 साल की उम्र में अरबों की संपत्ति..कौन हैं पर्ल कपूर?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बिना हाथ-पैर के जन्मे निक वुजिसिक
आपको बता दें कि 42 साल के निक वुजिसिक (Nick Vujicic) एक जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर और एथलीट हैं। वह टेट्रा-अमेलिया सिंड्रोम नामक दुर्लभ जन्मजात विकार से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनके हाथ और पैर नहीं हैं। लेकिन, उन्होंने कभी इस कमजोरी को अपनी पहचान नहीं बनने दिया। उनका बायां हिस्सा एक छोटे पैर के रूप में विकसित हुआ, जिससे वे न केवल सामान्य जीवन जीते हैं बल्कि कई रोमांचक गतिविधियों में भी हिस्सा लेते हैं।
आज दुनिया को दे रहे प्रेरणा
निक वुजिसिक (Nick Vujicic) के जीवन में भी ऐसे पल आए जब उन्होंने खुद को कमजोर और दूसरों से अलग महसूस किया। कई बार उनके मन में सवाल उठे कि उनका जीवन दूसरों से इतना अलग क्यों है और क्या इसका कोई उद्देश्य है? लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सामान्य लोगों की तरह जिंदगी जीने की ठानी।

19 साल की उम्र में दिया पहला भाषण
निक वुजिसिक (Nick Vujicic) ने 19 साल की उम्र में अपना पहला मोटिवेशनल स्पीच दिया। इसके बाद उन्होंने कई देशों की यात्रा की और अपनी प्रेरणादायक कहानियों से लाखों लोगों की जिंदगी बदल दी। आज वे एक लेखक, कलाकार और संगीतकार भी हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलियन यंग सिटीजन अवार्ड समेत कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।
10 साल की उम्र में की थी आत्महत्या की कोशिश
निक वुजिसिक (Nick Vujicic) की यह सफलता आसान नहीं थी। 10 साल की उम्र में उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन एक अखबार में छपे लेख ने उनकी सोच बदल दी। इस लेख में विकलांगता को हराने वाले बच्चों की कहानियां थीं। इससे निक को एहसास हुआ कि वे इस दुनिया में अकेले नहीं हैं और अगर दूसरे अपनी तकलीफों से जीत सकते हैं, तो वे भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Paytm-गूगल पे-फोन पे का इस्तेमाल करने वाले ये खबर पढ़ लीजिए
हर किसी के लिए मिसाल हैं निक वुजिसिक
आज निक वुजिसिक (Nick Vujicic) न सिर्फ मोटिवेशनल स्पीकर हैं, बल्कि वे तैराकी, सर्फिंग, फुटबॉल और गोल्फ भी खेलते हैं। उनके जीवन का नजरिया और खुशमिजाजी लाखों लोगों को प्रेरित करती है। निक का मानना है कि जिंदगी में हर चुनौती एक नया सबक देती है और हमें इसे सकारात्मक तरीके से अपनाना चाहिए। उनकी कहानी हर उस इंसान के लिए एक सीख है, जो जीवन की छोटी-छोटी परेशानियों से हार मान लेते हैं।
