Job Offer: नौकरी की तलाश करने वालों के लिए गुड न्यूज, रहने-खाने के साथ मिलेगी 3.6 करोड़ सैलरी
Job Offer: आज के समय में अच्छी नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है। लेकिन पढ़ाई लिखाई करने के बाद अच्छी नौकरी मिलना भगवान को पाने जैसा मुश्किल हो गया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर तरह तरह की भर्ती की खबर आती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसे जॉब ऑफर (Job Offer) की चर्चा खूब हो रही है, जिसमें करोड़ों की सैलरी तो मिलेगी ही साथ में रहने के लिए आलीशान बंगला और गाड़ी भी बिलकुल भी मुफ्त में मिलेगी। लेकिन इसके बावजूद कोई अप्लाई नहीं कर रहा है। सुनकर आप चौंक तो जरूर गए होंगे लेकिन यह पूरी तरह से सच है। पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया (Australia) का है।
ये भी पढ़ेंः FRS System: घर से निकलते ही पकड़े जाएंगे बदमाश..हर जगह लगने जा रहा FRS

आपको बता दें कि यह जॉब ऑफर (Job Offer) डॉक्टर (Doctor) के लिए है। लेकिन इतनी अच्छी तनख्वाह और सुविधाओं मिलने के बाद भी डिग्रीधारी लोग इसके लिए अप्लाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वो क्या कारण है, जो करोड़ों की नौकरी भी लोगों को रास नहीं आ रही है।
एक न्यूज एजेंसी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शर्त ये है कि अगर आप इस ऑफर को एक्सेप्ट करते हैं, तो आपको ग्रिड से बाहर यानि शहर से दूर एक ग्रामीण इलाके में जाना होगा। क्योंकि, यह ऑफर ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में स्थित 500 की आबादी वाले जूलिया क्रीक नामक एक कस्बे के लिए है, जहां एक डॉक्टर की जरूरत है, और यह डॉक्टर कस्बे में मौजूद एक मात्र चिकित्सक की जगह लेगा।
आपको बता दें कि यह शहर ब्रिसबेन (Brisbane) से 17 घंटे की दूरी पर है, और इससे सबसे पास का शहर भी सात घंटे की दूरी पर है। इस पद के लिए शहर के पूर्व डॉक्टर डॉ. एडम लूव्स ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इस नौकरी से उन्हें अकेले काम करते हुए एक डॉक्टर के रूप में अपने कौशल को बेहतर बनाने में सहायता मिली।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
डॉ. एडम लूव्स के मुताबिक यह उन लोगों के लिए एक शानदार मौका है, जो शांत जीवन और अपनी चिकित्सा कौशल को डेवलप करने के मौके को पसंद करते हैं। डॉक्टर लूज भी तीन साल पहले इसी तरह का विज्ञापन देखकर नौकरी करने पहुंचे थे। उनका दो साल का कॉन्ट्रैक्ट जल्द खत्म होने वाला है, और वह अपने परिवार के पास ब्रिसबेन लौटने की योजना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा की डर्टी पिक्चर..स्टूडियो में चल रहा था बड़ा गेम
उन्होंने आगे कहा कि यहां की लाइफस्टाइल (Lifestyle) वाकई कमाल की है। कभी-कभी यात्रा करने के लिए दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन बहुत से लोगों को ऑफ-ग्रिड जाने और खुद को नेचर के करीब रहने में बहुत अच्छा लगता है।
आपको बता दें कि बीते साल स्पेन के एक ग्रामीण क्षेत्र ने भी कामगारों को कुछ ऐसा ही लुभावना ऑफर दिया था। लोगों को वहां आकर बिजनेस करने के लिए 16,000 डॉलर की पेशकश की गई थी।
