News24: Pritam-Geetam duo arrives to create a stir in BAG!

News24: प्रीतम-गीतम की जोड़ी BAG में धमाल मचाने पहुंची!

TV
Spread the love

News24: BAG Convergence(News24) से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां 2 पत्रकारों ने अपनी नई शुरुआत की है। सबसे पहले बात प्रीतम साहा की, जिन्हें को मिली न्यूज24 डिजिटल (अंग्रेजी) की कमान सौंप दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रीतम को यहां कंटेंट स्ट्रैटेजी के साथ-साथ एडिटोरियल डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रीतम साहा इससे पहले ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत थे।

ये भी पढ़ें: TRP News: हिंदी न्यूज़ चैनलों की TRP लिस्ट फटाफट देखिए

प्रीतम साहा को न्यूज, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट सेगमेंट में काम करने का 17 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम किया है।

इस दौरान वह ‘इंडिया टुडे’, ‘एमएसएन’, ‘जी न्यूज’, ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’, ‘एबीपी न्यूज’ और ‘डीएनए’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

गीतम श्रीवास्तव भी बनीं एंटरटेनमेंट एडिटर

आपको बता दें, कुछ ही दिनों पहले पत्रकार गीतम श्रीवास्तव ने ‘BAG Convergence’ में एंटरटेनमेंट एडिटर के पद पर जॉइन किया है। गीतम को समूह के विभिन्न प्लेटफार्म्स पर एंटरटेनमेंट की एडिटोरियल टीम का नेतृत्व करने के साथ कंटेंट प्लानिंग, डेवलपमेंट और स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी दी गई है। टीवी और डिजिटल दोनों क्षेत्रों में उनका अनुभव ‘BAG Convergence’ के एंटरटेनमेंट सेक्टर को और मजबूत करेगा। वे दर्शकों के लिए समयबद्ध, आकर्षक और विश्वसनीय एंटरटेनमेंट खबरें प्रदान करेंगी।

गीतम श्रीवास्तव पिछले 15 साल से मीडिया इंडस्ट्री में हैं और वो ‘ज़ी मीडिया’, ‘एबीपी न्यूज’, ‘इंडिया न्यूज’ और ‘न्यूज एक्स’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। ‘BAG Convergence’ से पहले वह ‘जी मीडिया’ के एंटरटेनमेंट वर्टिकल ‘bollywood life’ की video Lead की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

कंपनी के अनुसार, गीतम की नियुक्ति से ‘BAG Convergence’ की डिजिटल न्यूज शाखा ‘News24’ और इसका एंटरटेनमेंट-फोकस्ड प्लेटफॉर्म E24 को बढ़ावा मिलेगा।

ख़बरी मीडिया की तरफ से प्रीतम साहा और गीतम श्रीवास्तव को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।