‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) ने वाराणसी में डेस्क पर काम करने के लिए वेकेंसी निकाली है। विज्ञापन के मुताबिक मीडिया हाउस को सब एडिटर और जूनियर सब एडिटर की जरूरत है। इसके लिए आवेदकों को खबरों का संपादन करने के साथ-साथ ले-आउट डिजाइन भी करना होगा।
सब एडिटर पद के लिए तीन साल और जूनियर सब एडिटर के लिए एक साल का अनुभव का अनुभव जरूरी है। हिंदी का अच्छा ज्ञान और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद की दक्षता वांछनीय है। पत्रकारिता में डिग्री अथवा डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति में वरीयता दी जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार अपडेटेड रिज्युमे और पासपोर्ट साइज एक फोटो के साथ अपना आवेदन 26 नवंबर 2023 तक [email protected] पर भेज सकते हैं।
