Nikhil Dubey: Senior journalist Nikhil Dubey resigns from NDTV India, new innings soon!

Nikhil Dubey: वरिष्ठ पत्रकार निखिल दुबे का NDTV इंडिया से इस्तीफा, नई पारी जल्द !

TV
Spread the love

Nikhil Dubey: वरिष्ठ पत्रकार निखिल दुबे(Nikhil Dubey) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। निखिल दुबे ने एनडीटीवी इंडिया(NDTV India) से इस्तीफा दे दिया है। इसके पहले निखिल दुबे एबीपी न्यूज़(ABP News) रात 9 बजे के जगविंदर पटियाल के शो Public Interest को लीड कर रहे थे। एबीपी से पहले निखिल दुबे टीवी9 भारतवर्ष(TV9 Bharatvarsh) बतौर Senior Executive Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक दुबे जी के टाइम्स नेटवर्क ज्वाइन करने की खबर है। हालांकि फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

आपको बता दें टीवी9 भारतवर्ष से पहले निखिल दुबे ने जुलाई 2022 में दोबारा इंडिया टीवी का दामन थामा था और बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network) में एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। निखिल दुबे ‘जी न्यूज’ (Zee News) ‘गुड न्यूज टुडे’ (Good News Today) Tv9 भारतवर्ष, इंडिया न्यूज, ‘न्यूज नेशन’ में अहम पदों पर रह चुके हैं।

2002 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद निखिल दुबे ने 2003 में ‘सहारा समय’ से अपने करियर की शुरुआत की। ‘सहारा समय’ में निखिल विशेष संवाददाता की भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने 2006 में ‘स्टार न्यूज’ के साथ अपने सफर को आगे बढ़ाया। वहां करीब 4 साल काम काम करने के बाद निखिल दुबे का नया ठिकाना ‘आजतक’ बना। 2010 से 2012 तक निखिल ने ‘आजतक’ में सीनियर प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी काबिलियत दर्ज करवाई। 2013 में निखिल दुबे ने बतौर एसोसिएट एडिटर ‘इंडिया टीवी’ ज्वाईन किया। और यहां ‘तलाश’ जैसे कई हिट शोज प्रोड्यूस किए।  ‘इंडिया टीवी’ के बाद निखिल दुबे कुछ वक्त के लिए  ‘न्यूज एक्सप्रेस’ भी गए। फिर निखिल ‘न्यूज24’ होते हुए ‘जी न्यूज’ आ गए और जुलाई 2016 तक रहे।

ख़बरी मीडिया की तरफ से निखिल दुबे को अग्रिम पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं ।