Khatu Shyam

Khatu Shyam: खाटू श्यामजी के दर्शन को जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें

TOP स्टोरी Trending राजस्थान
Spread the love

Khatu Shyam: खाटू श्यामजी के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए यह खबर जानना बेहद जरूरी है।

Khatu Shyam: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम बाबा मंदिर (Khatu Shyam Baba Temple) में दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में मंदिर में विशेष साफ-सफाई और सजावट कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते मंदिर के पट करीब 20 घंटे के लिए बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी (Shri Shyam Mandir Committee) ने कहा कि यह कदम दीपावली पर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को बेहतर दर्शन अनुभव दिलाने के उद्देश्य से उठाया गया है। श्रद्धालुओं से इस दौरान सहयोग की अपील की गई है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

12 से 13 अक्टूबर तक बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान (Kalu Singh Chauhan) ने कहा कि 12 अक्टूबर की रात 10 बजे से 13 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस अवधि में मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और आकर्षक लाइटिंग सजावट का कार्य होगा। चौहान ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस समय मंदिर न आएं और 13 अक्टूबर की शाम 6 बजे के बाद ही बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचें। यह व्यवस्था मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार

मंदिर में हर अमावस्या के बाद या विशेष त्योहारों पर पट बंद कर भव्य श्रृंगार और साफ-सफाई की परंपरा रही है। इस बार दीपावली से पहले खाटू श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर को सजाने और स्वच्छ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान बेहतर अनुभव मिले। इस कारण दर्शन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Bank Loan: बैंक लोन लेने वालों को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दे दी

दीपावली पर भव्य आयोजन की तैयारी

दिवाली (Diwali) के अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में देश भर से लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए आते हैं। इस भीड़ को संभालने के लिए मंदिर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। साफ-सफाई, सुगम दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया है। मंदिर कमेटी का कहना है कि इन इंतजामों से श्रद्धालुओं को दीपावली पर सुचारू और यादगार दर्शन अनुभव मिलेगा।