टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचे नवीन किशोर

TV

आजतक से बड़ी खबर सामने आ रही है। 19 सालों तक आजतक में काम करने वाले नवीन किशोर ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। नवीन किशोर का नया ठिकाना टाइम्स नाउ नवभारत है। नवीन यहां एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाए गए हैं।  नवीन किशोर के 7 फरवरी से टाइम्स नाउ ज्वाइन करने की खबर है।

आजतक में डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं देने वाले नवीन किशोर ने करियर की शुरुआत प्रोडक्शन हाउस से की थी। जिसके बाद उन्होंने समाचार न्यूज एजेंसी ANI का रुख किया। नवीन यहां से सहारा चले गए। हालांकि नवीन ने महज एक साल में ही सहारा चैनल छोड़ दिया। और उसके बाद वो टीवी टुडे ग्रुप के चैनल आजतक से जुड़ गए। नवीन किशोर आजतक में पैकेजिंग टीम को लीड कर रहे थे।

खबरों को सजाने-संवारने की विधा में एक्सपर्ट नवीन किशोर नए एक्सपेरिमेंट को लेकर जाते हैं।

नवीन किशोर को ख़बरी मीडिया की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Navin Kishore, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,