Aaj Tak

AajTak: चुनावी दंगल और आज तक की बादशाहत, फिर बना नंबर-1

TV
Spread the love

AajTak: आज हिंदुस्तान ने एक बार फिर अपना फैसला सुना दिया है। यह फैसला सिर्फ ईवीएम मशीनों से नहीं निकला, बल्कि यह फैसला उन करोड़ों दर्शकों ने भी सुनाया है जो आज सुबह 8 बजे से अपनी टीवी स्क्रीन्स और मोबाइल पर चिपके हुए थे। मुद्दा चाहे बंगाल का हो, तमिलनाडु का हो या केरल का—जब दांव पर देश की सियासत हो, तो देश का भरोसा सिर्फ एक नाम पर होता है… आज तक!”

आज की इस चुनावी गहमागहमी के बीच, आंकड़े चीख-चीख कर गवाही दे रहे हैं। Chrome DM COTT के ताजा डेटा के मुताबिक, आज तक ने प्रतिद्वंद्वियों को मीलों पीछे छोड़ दिया है। आज सुबह जब रुझान अपने चरम पर थे, आज तक ने 10.13 लाख के पीक को छुआ। आजतक अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी से पूरे 22% ज़्यादा है। पूरे दिन की औसत व्यूअरशिप की बात करें, तो आज तक 7.95 लाख पर रहा—जो नंबर 2 चैनल से 42% की विशाल बढ़त दिखाता है। साफ है, फासला सिर्फ नंबरों का नहीं, भरोसे का है।”

काउंटिंग डे पर सुबह का वक्त सबसे अहम होता है। जब पोस्टल बैलेट खुलते हैं और ईवीएम की पहली मशीनें बोलना शुरू करती हैं, तब सटीक जानकारी सबसे ज़रूरी होती है। आज सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक—हर एक घंटा, हर एक मिनट आज तक निर्विवाद रूप से नंबर 1 रहा। काउंटिंग के पहले 4 घंटों में, जब देश की धड़कनें बढ़ी हुई थीं, तब आज तक ने हर खबर को सबसे तेज़ और सबसे सटीक आप तक पहुँचाया।

आज का दर्शक सिर्फ टीवी के सामने नहीं बैठा है। वह मेट्रो में है, दफ्तर में है और सड़क पर है। आज तक की पहुंच सिर्फ टीवी स्क्रीन तक सीमित नहीं है। CTV, FAST चैनल्स, सोशल मीडिया और आज तक का अपना ऐप—हर प्लेटफॉर्म पर हम लीड कर रहे हैं। YouTube All Feeds पर आज तक नंबर 1 रहा। यानी ‘डिजिटल इंडिया’ ने भी अपनी पसंद पर मुहर लगा दी है। जब खबर बड़ी होती है, तो लोग सीधे आज तक सर्च करते हैं।”निश्चित तौर पर आजतक की ये जीत उनकी टीम की मेहनत और आपके अटूट विश्वास की है। 10.13 लाख का पीक और 42% की विशाल बढ़त—ये महज़ आंकड़े नहीं, बल्कि भरोसे का प्रतीक है। क्योंकि सबसे तेज़, मतलब आज तक!”