Mumbai: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ।
Mumbai Local Train Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra Localities) में सोमवार को एक दर्दनाक ट्रेन हादसा (Train Accident) हुआ। सीएसएमटी (CSMT) की ओर जा रही एक फास्ट लोकल ट्रेन से 10 से 12 यात्री अचानक ट्रैक पर गिर पड़े, जिसमें 5 लोगों की मौत की खबर है। हादसे की वजह ट्रेन में अत्यधिक भीड़ को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यात्री दरवाजों (Passenger Doors) पर लटक कर यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, जबकि लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

ये भी पढ़ेंः Software Engineer: सॉफ्टवेर इंजीनियर लड़की ने किया सुसाइड, 21वीं मंजिल से छलांग
ट्रेन के गार्ड ने दी हादसे की जानकारी
घटना मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां कासरा जाने वाली एक ट्रेन के गार्ड ने सबसे पहले यात्रियों के गिरने की जानकारी दी। मृतकों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री 30-35 वर्ष की आयु वर्ग के थे।
इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें हादसे की भयावहता को साफ देखा जा सकता है। प्लेटफॉर्म पर शव बिना कपड़ों के पड़े हुए दिख रहे हैं और आसपास अन्य यात्री खड़े हैं। वीडियो की संवेदनशीलता को देखते हुए इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
रेलवे और पुलिस की प्राथमिक जांच शुरू
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हादसा अत्यधिक भीड़ के कारण हुआ, जो सीएसएमटी की ओर जा रही ट्रेन में चढ़ी थी। ट्रेन जब मुंब्रा स्टेशन से आगे बढ़ी, तभी कई यात्री दरवाजों से फिसलकर नीचे गिर गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और पूरी घटना का विस्तृत विवरण जुटाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Baba Vanga: कोरोना के साथ आ रही एक और तबाही, इस देश में हड़कंप!
भीड़भाड़ बनी मुंबई लोकल की पुरानी समस्या
मुंबई की लोकल ट्रेनों में हादसे आम हो चले हैं। सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में ट्रेनों में सफर करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। टैक्सी और कैब की ऊंची कीमतों की वजह से आम लोग लोकल ट्रेनों पर ही निर्भर हैं। दादर, बांद्रा, कुर्ला, अंधेरी, चर्चगेट, बोरिवली और विरार जैसे स्टेशनों पर ट्रेनें हमेशा खचाखच भरी रहती हैं।
लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मुंबई में लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है और मेट्रो नेटवर्क का भी विस्तार हो रहा है, लेकिन ट्रेन एक्सीडेंट में कमी नहीं आ रही।
