Raipur

Raipur: CM विष्णुदेव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न आसनों का किया अभ्यास

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की।

Pic Social Media

उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है। यह योगाभ्यास न केवल एक प्रेरणादायक पहल थी, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का भी सशक्त संदेश था।

ये भी पढ़ेंः Raipur: CM Sai ने IIM रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय के साथ इस योग सत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तथा आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ेंः Raipur: CM साय ने ‘चिंतन शिविर 2.0’ को बताया नीति-निर्माण का सशक्त मंच