Saurabh Dwivedi to take charge of Hindi edition of The Indian Express

Saurabh Dwivedi: लल्लनटॉप  वाले सौरभ द्विवेदी की नई और धमाकेदार पारी

TV
Spread the love

Saurabh Dwivedi: द लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी इस्तीफे के बाद नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। सौरभ द्विवेदी द इंडियन एक्सप्रेस के हिंदी संस्करण की कमान संभालेंगे। माना जा रहा है कि द इंडियन एक्सप्रेस इस कदम के जरिए अपने अंग्रेज़ी पत्रकारिता को हिंदी भाषी बड़े पाठक वर्ग तक पहुंचाना चाहता है. इस भूमिका में वे अख़बार के संपूर्ण संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसमें वीडियो शोज़ और ई-पेपर भी शामिल होंगे.  

pic-newslaundry

इससे पहले, इसी महीने सौरभ द्विवेदी ने करीब 12 वर्षों के बाद इंडिया टुडे ग्रुप से इस्तीफा दे दिया था. वे द लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक और इंडिया टुडे हिंदी के संपादक थे. उनके नेतृत्व में द लल्लनटॉप ने हिंदी डिजिटल मीडिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई और खासतौर पर युवा दर्शकों के बीच मजबूत जुड़ाव स्थापित किया.

द्विवेदी ने 5 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट के ज़रिए अपने इस्तीफे की घोषणा की. पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, “शुक्रिया लल्लनटॉप, पहचान, सबक और हौसले के लिए. और शुभकामनाएं भविष्य के लिए. अपना साथ यहां समाप्त होता है. अध्ययन अवकाश और फिर आगे के संकल्प की बात करूंगा. आप सबने भी बहुत सिखाया. शुक्रिया.”

इसके बाद की पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर के साथ एक हिंदी शेर साझा किया, जिसे उनके नए सफर की ओर इशारा माना गया.

सौरभ द्विवेदी ने इंडिया टुडे ग्रुप में आज तक में फीचर्स एडिटर के रूप में शुरुआत की थी और बाद में कमलेश सिंह के साथ मिलकर द लल्लनटॉप की सह-स्थापना की. उनके इस्तीफे की घोषणा करते हुए इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने कहा कि द्विवेदी ने द लल्लनटॉप को “भारत के हिंदी हार्टलैंड के युवाओं के लिए एक भरोसेमंद और पसंदीदा मंच” बनाया.

कली पुरी ने कहा, “सौरभ और उनके द्वारा किए गए काम पर मुझे बेहद गर्व है. हमने इस बात पर चर्चा की थी कि वे समूह के मौजूदा पोर्टफोलियो से आगे जाकर रचनात्मक संभावनाओं को तलाशना चाहते हैं.”

ख़बरी मीडिया की तरफ से सौरभ द्विवेदी को नई पारी के लिए ढेरी सारी शुभकामनाएं।