MP News

MP News: PM मोदी ने जन्मदिन पर दिया मध्यप्रदेश को रिटर्न गिफ्ट, CM मोहन बोले- ‘मोदी है तो मुमकिन है’

TOP स्टोरी मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री बोले, पीएम मित्रा पार्क से निमाड़ और मालवा को मिलेगी नई उड़ान

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने धार जिले के भैंसोला में आयोजित समारोह में पीएम मित्रा पार्क (PM Mitra Park) के भूमि पूजन और ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, वैश्विक नेता और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन मध्य प्रदेश की भूमि पर हुआ है। सीएम ने मंच पर उपस्थित राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मंत्रिमंडल के सदस्यों, विशिष्ट अतिथियों और बड़ी संख्या में उपस्थित मालवांचल-निमाड़ क्षेत्र के किसान भाइयों और बहनों का अभिनंदन किया।

पीएम मोदी का मध्य प्रदेश को रिटर्न गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर धार में पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास कर मध्य प्रदेश को एक बड़ा उपहार दिया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस मेगा टेक्सटाइल पार्क से 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और लाखों किसानों को सीधा लाभ होगा। इसके साथ ही महिलाओं के लिए आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जबकि युवाओं को रोजगार और स्टार्टअप के अवसर मिलेंगे। पार्क में विश्वस्तरीय सुविधाएं, सोलर और ग्रीन एनर्जी का उपयोग, बेहतर हाईवे और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित की जाएगी।

Pic Social Media

सीएम ने कहा ‘मोदी है तो मुमकिन है’

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि पीएम मित्रा पार्क निमाड़ और मालवा क्षेत्र के लिए एक बड़ा मार्केट बनाएगा। इस पार्क के जरिए पारंपरिक फसल कपास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे धागा, कपड़ा और निर्यात के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का नारा साकार हुआ है, जिसने भारत की काया पलट दी है। यह पार्क मध्य प्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल मार्केट में एक अद्वितीय स्थान दिलाएगा।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो पहले असंभव लगती थीं। सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाइयों ने विश्व को भारत के साहस और पराक्रम का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति ने नए भारत की पहचान बनाई है। इसके अलावा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा पुल, मिजोरम में रेल सुविधा और यूपीआई जैसी उपलब्धियां भारत की प्रगति का प्रतीक हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पीएम मोदी को 9 करोड़ जनता की ओर से शुभकामनाएं

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मध्य प्रदेश की 9 करोड़ जनता की ओर से पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजा भोज के संस्कारों से समृद्ध धार-झाबुआ क्षेत्र पीएम के आगमन से हर्षित है। उन्होंने पीएम की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की यश और कीर्ति निरंतर बढ़ रही है। सीएम ने पीएम के आदिवासी अंचल में जन्मदिन मनाने के लिए दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, CM मोहन ने इंजीनियर्स डे पर की नई संस्था की घोषणा

विश्वकर्मा जयंती और स्वस्थ नारी अभियान का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम मित्रा पार्क और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उपस्थित भीड़ ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनी।