MP News

MP News: CM मोहन यादव का रतलाम को बड़ा तोहफा, इतने हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

रतलाम को मिले 30,402 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

MP News: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निवेशकों को आकर्षित करने की मुहिम के तहत रतलाम (Ratlam) में ‘एमपी रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (RISE) कॉन्क्लेव-2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने शिरकत की और रतलाम को औद्योगिक विकास की दिशा में मजबूत आधार बताया। उन्होंने जानकारी दी कि रतलाम को विभिन्न क्षेत्रों में कुल 30,402 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 35,000 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

रोजगार और विकास का केंद्र बनेगा रतलाम

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि आने वाले समय में रतलाम न केवल सेव-नमकीन, साड़ियाँ और सोने के लिए जाना जाएगा, बल्कि स्किल, स्केल और स्टार्टअप्स का भी प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि रतलाम की भौगोलिक स्थिति और बेहतर कनेक्टिविटी के चलते यह औद्योगिक निवेश का आकर्षक केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने घोषणा की कि रतलाम में अब बड़ी हवाई पट्टी भी बनाई जाएगी, जिससे यहां जेट विमान लैंड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, 70 साल से अधिक उम्र के लोकतंत्र सेनानियों का होगा फ्री इलाज

मुख्यमंत्री की निवेशकों से विशेष चर्चा

कॉन्क्लेव के दौरान सीएम डॉ. यादव ने शक्ति पंप्स के एमडी दिनेश पाटीदार, जैक्सन ग्रुप के संस्थापक संदीप गुप्ता, ओरियाना पावर के डायरेक्टर ओमकार पांडे, एसआरएफ के सीईओ प्रशांत मेहरा और बीबा फैशन के एमडी सिद्धार्थ बिंद्रा समेत 15 से अधिक निवेशकों से मुलाकात की और संभावनाओं पर चर्चा की।

कॉन्क्लेव में सीएम ने कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की

  • रतलाम में 5 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण
  • कालका माता प्रोजेक्ट का पर्यटन विकास के तहत शुभारंभ
  • नवकरणीय ऊर्जा में निवेश करने वालों को 20% अनुदान
  • ग्राम पंचायतों के लिए 50-50 लाख की राशि स्वीकृत
  • स्मार्ट नेशनल पार्क की स्थापना और 220 केवी विद्युत लाइन की व्यवस्था

औद्योगिक इकाइयों को दी गई आर्थिक सहायता

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 1020 औद्योगिक इकाइयों को कुल 694 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की। साथ ही, 47 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया, जिससे 3787 लोगों को रोजगार मिलेगा।

एमएसएमई विभाग द्वारा 329 हेक्टेयर क्षेत्र में 16 नए औद्योगिक क्षेत्र और 104 करोड़ की लागत से 10 राज्य क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। DIPIP विभाग द्वारा 186 हेक्टेयर भूमि पर 35 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र दिए गए, जिनसे 6000 करोड़ का निवेश और 17,600 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

जील ग्रुप रतलाम में लगाएगा फैक्ट्री

न्यू जील फैशन वियर के संस्थापक दीनबंधु त्रिवेदी ने घोषणा की कि वे रतलाम में अपनी नई टेक्सटाइल यूनिट लगाएंगे। जील ग्रुप ने अब तक 20,000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया है, जिनमें से आधे से अधिक को नौकरी मिल चुकी है। उन्होंने रतलाम में रोजगार के नए द्वार खोलने का भरोसा जताया।

ये भी पढ़ेंः MP News: भोपाल रेलवे स्टेशन को नई सौगात, CM मोहन यादव ने किया एग्जीक्यूटिव और VIP लॉन्ज का उद्घाटन

इप्का लैबोरेट्रीज़ के एमडी अजीत जैन (MD Ajit Jain) ने जानकारी दी कि कंपनी ने रतलाम में 1983 में यूनिट शुरू की थी और अब तक मध्यप्रदेश में 2500 करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है। कंपनी आगे 1000 करोड़ का अतिरिक्त निवेश करेगी, जिसमें पीथमपुर में 250 करोड़ की लागत से नई बायोटेक यूनिट स्थापित की जा रही है।