Rajasthan

Rajasthan: PKC-ERCP प्रोजेक्ट पर CM भजनलाल सख्त, बोले हर हाल में दो साल में पूरा हो काम

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan के 17 जिलों को मिलेगा फायदा, CM भजनलाल ने प्रोजेक्ट में तेजी लाने के दिए निर्देश

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार यमुना जल समझौते को लेकर एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) यमुना जल समझौते से जुड़ी तैयारियों का खुद जायाजा ले रहे हैं। इसी क्रम में सीएम आवास (CM House) पर जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक (Review Meeting) हुई। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग पर बल देते हुए हर 15 दिन में सीएमओ में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। वहीं, संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना (PKC-ERCP Project) को सीएम शर्मा ने 2 साल में पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।

Pic Social Media

इस परियोजना से 17 जिलों को होगा फायदा

संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी (Ramjal Setu Link) परियोजना के जरिएश से राज्य के 17 जिलों में पीने का पानी और सिंचाई के साथ ही इन जिलों में लगने वाले उद्योगों को भी आवश्यकता के मुताबिक पानी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि 2 साल में इस परियोजना को पूरा करने के लक्ष्य के साथ मिशन मोड पर कार्य किया जाए।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जयपुर पहुंचे CM भजनलाल, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार इसके लिए संबंधित विभाग को मानव संसाधन, नियमों में सरलीकरण सहित अन्य सभी सहायताएं उपलब्ध कराएगी। परियोजना को तेजी के साथ आगे बढ़ाने के लिए पहले चरण में 9,600 करोड़ रुपये के कार्यों के कार्यादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना में अब तक हो चुकी अधिगृहीत भूमि पर कार्य प्रारंभ करने का सुझाव दिया।

यमुना जल समझौते पर अब 20 को होगी बैठक

मुख्यमंत्री ने इस बैठक में कहा कि यमुना जल समझौते (Yamuna Water Accord) के पहले चरण में ताजेवाला हैड से प्रदेश में जल लाने के लिए प्रवाह प्रणाली के लिए संयुक्त डीपीआर बनाने पर सहमति बनी है। इसी सिलसिले में डीपीआर के लिए गठित संयुक्त टास्क फोर्स की पहली बैठक 7 अप्रैल को यमुनानगर में हुई है। यमुना जल समझौते की डीपीआर को लेकर संयुक्त टास्क फोर्स की दूसरी बैठक 20 अप्रैल को पिलानी में होगी।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: भजनलाल सरकार का युवाओं को तोहफा, पहली प्राइवेट नौकरी पर मिलेगी 10,000 की वित्तीय मदद

इसके साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने धौलपुर लिफ्ट सिंचाई परियोजना और ईसरदा पेयजल परियोजना को जून में पूरा करने के निर्देश दिए। कालीतीर लिफ्ट परियोजना के डिग्गी निर्माण कार्यों की समय समय पर मॉनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले लोगों को सहानुभूति के साथ पुनर्वास एवं उचित मुआवजे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।